फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The commercial building of the doctor being built against the map is sealed

नक्शे के विपरीत बन रहे चिकित्सक का व्यवसायिक भवन सील

Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
The commercial building of the doctor being built against the map is sealed
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दल ने पारित नक्शे के विपरीत बन रहे चिकित्सक के व्यवसायिक भवन को सील कर दिया। प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन के मुताबिक सीपी मिशन निवासी डॉ. शिकाफा जाफरीन आलम ने पिछले वर्ष करीब 350 वर्गमीटर क्षेत्रफल में व्यवसायिक भवन के लिए नक्शा पारित कराया था। भवनस्वामी की ओर से फ्लिंथ लेवल तक निर्माण कराया, लेकिन बाद में मनमाने तरीके से निर्माण कराने लगे। भवन उपविधि के मुताबिक निर्माण में जिनका पालन किया जाना था, वह नहीं किया जा रहा था। इसके बाद उपाध्यक्ष की ओर से उनको नोटिस दिया गया, लेकिन भवन स्वामी ने निर्माण नहीं रोका। मनमाने तरीके से निर्माण के आरोप में जेडीए दस्ते ने उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 28 (क) के आधार पर सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता संजय गुप्ता, सुखवीर सिंह संतोष कुमार, सतीश कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

स्कूल के ऊपरी फ्लोर में बिना नक्शा पास कराए डाली जा रही थी छत
झांसी। प्रेमनगर इलाके के फजल नगर स्थित इकरा अकादमी इंटर कॉलेज के प्रथम तल पर करीब 350 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बिना नक्शा पास कराए निर्माण कराया जा रहा था। जेडीए दस्ते ने यहां पहुंचकर निर्माणाधीन हिस्से को सील कर दिया। जेडीए अधिकारियों के मुताबिक इकरा अकादमी के 1500 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूतल के ऊपर 350 वर्गमीटर में सरिया बांधकर छत डालने का काम चल रहा था। यहां निर्माण की सूचना मिलने पर जेडीए ने विद्यालय प्रबंधक अजीज अहमद को 27 जून को नोटिस भेजा था। जेडीए ने प्रबंधक को शमन मानचित्र दाखिल करने का भी मौका दिया लेकिन, विद्यालय प्रबंधक ने इसे दाखिल नहीं किया। जेडीए अफसरों ने विकास शुल्क की चोरी के आरोप में प्रबंधक को दोबारा नोटिस दिया। प्रबंधक ने इसके बाद भी निर्माण नहीं रोका। जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित के आदेश के बाद मंगलवार को प्रवर्तन दल में विद्यालय पहुंचकर निर्माणाधीन हिस्से को सील कर दिया। कार्रवाई में अभियंता संजय गुप्ता, सुखबीर सिंह, संतोष कुमार, सतीश कुमार समेत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed