{"_id":"611ac3168ebc3e43276c4689","slug":"the-city-drenched-in-the-glory-of-freedom-in-the-tricolor-yatra-jhansi-news-jhs2020564162","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा यात्रा में आजादी के तरानों से सराबोर हुआ शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगा यात्रा में आजादी के तरानों से सराबोर हुआ शहर
विज्ञापन
झांसी। रविवार को महानगर में देश की आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शहर में कई जगह निकली तिरंगा यात्रा में शहर आजादी के तरानों से सराबोर हो गया।
स्वतंत्रता दिवस पर नगर का कोना-कोना तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया और हर ओर से ‘भारत की जय’ का उद्घोष सुनाई दिया। जगह-जगह देशभक्ति के तराने गूंजते रहे। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में आन, बान, शान के साथ ध्वजारोहण हुआ। इस अवसर पर लोगों ने आजादी को अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प दोहराया। जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। दिन भर देशभक्ति के तरानों की गूंज सुनाई देती रही। देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन हुए। बच्चे बड़े सभी में भारी उत्साह देखने को मिला।
ध्वजारोहण कर तिरंगे को दी सलामी
मंडलायुक्त स्वतंत्रता दिवस पर डॉ. अजय शंकर पांडेय ने ध्वजारोहण किया। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने पहले कलक्ट्रेट और रानी किले की बुर्ज पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी को देश हित में अपनी जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लेना चाहिए।
रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने ध्वजारोहण कर तिरंगा को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने कर्मठता से अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन करने वाले पुलिस कर्मचारियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। वहीं, सीडीओ शैलेष कुमार ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
बीएचईएल में इकाई प्रमुख अरुण बी गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर भेल सुरक्षा गार्ड के जवानों ने मार्च पास्ट कर ध्वज वंदन किया। इस दौरान इकाई प्रमुख ने कहा कि देश के सर्वांगीण विकास के लिए सभी नागरिकों को कंधे से कंधा मिलाकर चलाना होगा। इस अवसर पर महाप्रबंधक मुक्तिकांत खरे, प्रविश वार्ष्णेय, प्रदीप रावत, केडी मांझी, भेल महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष रूपाली गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
रेलवे के वैगन मरम्मत कारखाने में मुख्य कारखाना प्रबंधक आरडी मौर्या ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान आरपीएफ तथा स्काउट-गाइड की परेड हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में संजू सैमसन ग्रुप व एनके जैन ने प्रस्तुति दी। इस मौके पर कारखाना अधिकारी बीके मिश्रा, एस के गौतम, गौरव, राहुल शुक्ला, आकांक्षा शर्मा, एसपी श्रीवास्तव, सुजय यादव, सुमित सिंह, सुधीर श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संचालन अतुल अग्रवाल व संजय बाधवा तथा आभार रवींद्र कुमार ने जताया।
रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में कुलपति डा. अरविंद कुमार ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर वैज्ञानिक डा. डेविल चेल्ला भास्कर, डा. मीनाक्षी आर्या, सुरभि बाजपेयी समेत रिद्धि, सिद्धि, अश्लेषा, अन्वेषा आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की। इस मौके पर आईजीएफआरआई के निदेशक डॉ. अमरेश चंद्रा समेत डा. एआर शर्मा, डॉ. एसएस सिंह, डॉ. अनिल कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. प्रभात तिवारी ने किया।