फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The children described the advantages and disadvantages of science

बच्चों ने बताए विज्ञान के लाभ और नुकसान

Wed, 01 Mar 2017 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Mar 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
The children described the advantages and disadvantages of science
बच्चों ने बताए विज्ञान के लाभ और नुकसान - फोटो : demo
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी और वाद-विवाद प्रतियोगिता मंगलवार को राजकीय संग्रहालय में हुई। मॉडल में महाराजा अग्रसेन विद्यालय के विकास कुमार और वाद - विवाद में सरस्वती बालिका विद्यालय की प्रियंका सिंह व महाराजा अग्रसेन विद्यालय के छात्र दिलीप यादव प्रथम रहे। 
विज्ञापन

प्रयास सभी के लिए संस्था व राजकीय संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोषाधिकारी अनिल मिश्रा व विशिष्ट अतिथि भारतीय चरागाह व अनुसंधान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक चंद्रशेखर सहाय रहे। इस मौके पर 10 स्कूलों के 50 बच्चों ने मॉडलों का प्रदर्शन किया। ‘विज्ञान वरदान है या अभिशाप’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। निर्णायक मंडल में डा. एसपी सहगल व डा. हरिमोहन गुप्त थे। मॉडल में विकास कुमार प्रथम, सरस्वती बालिका इंटर कालेज दतिया गेट की नित्यानंदनी द्वितीय और लोकमान्य तिलक कन्या इंटर कालेज का अनम सरफराज तृतीय रहीं। वाद-विवाद प्रतियोगिता के पक्ष में सरस्वती बालिका विद्यालय दतिया गेट की प्रियंका सिंह प्रथम, अग्रसेन विद्यालय के आदर्श मिश्रा द्वितीय व बिपिन विहारी इंटर कालेज के रिजवान बेग तृतीय रहे। विपक्ष में अग्रसेन विद्यालय के दिलीप यादव प्रथम, सरस्वती बालिका विद्यालय की निहारिका सोनी द्वितीय व एमएम मेमोरियल की आयुषी शाक्या तृतीय रहीं। कार्यक्रम संयोजक मिलन प्रकाश गुप्ता रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed