Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The body of man was found hanging from a tree in Jhansi

रातभर बद्री की तलाश: सुबह पेड़ से लटका मिला शव, परिजन फूट-फूटकर रोए, बोले- ये तो साहब...?

Fri, 04 Apr 2025 04:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, उल्दन(झांसी)
अमर उजाला नेटवर्क, उल्दन(झांसी) Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 04 Apr 2025 04:17 PM IST
सार

झांसी में एक शख्स का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला है। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव को पेड़ पर लटका दिया। वहीं पुलिस ने अभी साफ नहीं किया है कि ये हत्या है या आत्महत्या का मामला है।

विज्ञापन
The body of man was found hanging from a tree in Jhansi
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पास के गांव चढ़रऊ धवारी में संदिग्ध अवस्था में पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

 
उल्दन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चढ़रऊ धवारी के चन्दन सिंह राजपूत उम्र करीब 45 वर्ष पुत्र बद्री राजपूत बीती रात्रि में 7 बजे अपने घर से बाइक से निकला था। देर रात घर नहीं आने पर घर वालों ने आस पड़ोस में देखा तो कहीं नहीं मिला।
विज्ञापन


घर वालों ने काफी प्रयास किए फोन भी लगाया लेकिन मोबाइल फोन लगातार लगता रहा। लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था तो वहीं किसी ने आज शुक्रवार को सुबह 9 बजे परिवारजन को सूचना दी कि चन्दन सिंह चिरोल के पेड़ से लटके हुए हैं और वहीं उनकी मोटरसाइकिल रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं परिवारजन ने शक जताया कि किसी ने हत्या की है और पेड़ से लटका दिया है। मृतक का शव घुटनों के बल लटका हुआ है। वहीं मौके पर पहुंचे उल्दन थाना प्रभारी निरीक्षक और फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू की है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विविध कार्यवाही शुरू कर दी है।

मृतक के पुत्र विशाल राजपूत ने अपने पिता की हत्या होने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही स्थिति सामने आयेगी। फिलहाल, पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed