{"_id":"69027ad603dc7f5fd9072627","slug":"the-body-of-an-elderly-man-was-found-in-the-fields-of-village-kumhariya-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-108048-2025-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ग्राम कुम्हारिया के खेत में मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ग्राम कुम्हारिया के खेत में मिला बुजुर्ग का शव
विज्ञापन
- पुलिस जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम ने लिया सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। थाना मोंठ क्षेत्र के ग्राम कुम्हारिया में मंगलवार सुबह खेत में एक बुजुर्ग का शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
घटना के समय बताया जाता है कि बुधवार को सुबह गांव के कुछ लोग जब बाहर निकले तो उन्होंने एक खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाल अखिलेश द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। जांच में पता चला कि शव रामसागर अहिरवार (65 वर्ष) निवासी ग्राम कुम्हारिया का है, जो गांव के ही एक किसान के धान के खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। घटना की सूचना पर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल एकत्र किए, वहीं पुलिस ने पंचायतनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अखिलेश द्विवेदी ने बताया कि मृतक की पहचान राम सागर अहिरवार के रूप में हुई है। मृत्यु के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।