फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The body of an 18-year-old youth who had left home on foot was found on the highway.

Jhansi News: घर से पैदल निकले 18 वर्षीय युवक का शव हाईवे पर मिला

Fri, 05 Dec 2025 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Dec 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The body of an 18-year-old youth who had left home on foot was found on the highway.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। घर से निकले 18 वर्षीय युवक का शव हाईवे पर पड़ा मिला। पिता ने हत्या का संदेह जताते हुए कहा कि बेटा घर से पैदल निकला था। वह 10 किलोमीटर दूर पैदल कैसे पहुंच सकता है। वहीं, पुलिस ने युवक की मौत का कारण सड़क दुर्घटना बताया है। सीपरी बाजार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

कोतवाली के चौधरयाना मोहल्ले में रहने वाला शब्द अग्रवाल पुत्र राजेंद्र अग्रवाल 12वीं कक्षा का छात्र था। युवक के पिता राजेंद्र अग्रवाल की मिशन कंपाउंड में इलेक्टिक दुकान है। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम 5 बजे बेटा शब्द घर से बिना बताए निकला था। एक घंटे बाद बड़े बेटे अंशुल ने फोन लगाया तो शब्द ने बताया कि वह हाईवे पर है। थोड़ी देर में घर आ जाएगा। इधर, परिजन उसके आने का इंतजार कर रहे थे, तभी पुलिस का फोन आया कि नमो होम्स के पास शब्द का एक्सीडेंट हो गया है। परिजन मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने बताया कि शब्द की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पिता का आरोप है कि बेटा घर से पैदल निकला था, जबकि दुर्घटना 10 किलोमीटर दूर नमो होम्स के पास हुआ है। इतनी दूर बेटा पैदल चलकर तो नहीं आ सकता है। सीपरी बाजार थाने के अतिरिक्त प्रभारी महेश ने बताया कि शब्द की मौत सड़क दुर्घटना में हुई है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed