फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The body of a youth missing for four days was found hanging from a noose

Jhansi News: चार दिन से लापता युवक का शव फंदे पर झूलता मिला

Wed, 28 May 2025 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth missing for four days was found hanging from a noose
- गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस भी जुटी खोजबीन में
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। परिवार में हुई कहासुनी के बाद चार दिन पहले घर से निकले युवक का शव खेत पर फंदे पर लटका मिला। परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे। उन्होंने थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।युवक का शव मिलने के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
एरच थाना इलाके के ग्राम बेहतर निवासी नारायण दास का पुत्र धर्मेंद्र (32) परिवार में हुई कहासुनी के बाद 23 मई की शाम पांच बजे घर से निकल गया था। वह खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। इस पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए, लेकिन उसका पता नहीं चला। युवक के पिता ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस पर पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई थी। लेकिन, उसके बारे में कोई जानकारी नहीं लग पा रही थी। मंगलवार की सुबह गांव में कुछ लोग खेतों में काम कर रहे थे। इसी बीच उन्हें दुर्गंध आई। आसपास देखने पर नाले के किनारे लगे पेड़ पर धर्मेंद्र का शव फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गई। सूचना पर थानाध्यक्ष नीलेश कुमारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जबकि, फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा किए।
विज्ञापन

मृतक के चाचा ईश्वरदास ने बताया कि कामकाज को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद धर्मेंद्र घर से निकल गया था। इसके बाद उसका फंदे पर लटका मिला। बता दें कि मृतक के दो पुत्र है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी और बुजुर्ग माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed