Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The body of a young man who had gone to guard a field was found hanging from a noose.

Jhansi News: खेत की रखवाली करने गए युवक का शव फंदे से लटका मिला

Thu, 19 Nov 2026 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Thu, 19 Nov 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had gone to guard a field was found hanging from a noose.
मऊरानीपुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मथुरापुरा में एक युवक का शव उसके खेत पर पेड़ से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चचेरे भाई ने किसी से रंजिश न होने की बात कही है।
विज्ञापन

मथुरापुरा निवासी शिवराज सिंह (23) के खेत पर मूंगफली कटी हुई पड़ी है। चचेरे भाई धर्मेंद्र ने बताया कि रखवाली के लिए वह खेत पर ही सोता था। मंगलवार की शाम घर से खेत पर जाने की बात कहकर निकला था। उसके माता -पिता भी खेत पर थे। शाम को माता-पिता लौट आए वह खेत पर ही रुक गया। शाम सात बजे परिजन शिवराज के लिए खाना लेकर खेत पहुंचे तो वह नहीं मिला खोजबीन करने पर कुछ दूरी पर एक पेड़ से उसका शव फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक इंद्रपाल सरोज ने बताया कि कि मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। सूचना पाकर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार अस्पताल पहुंचे। पीडि़त परिवार को मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed