फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The atmosphere of happiness in the maternal grandmother of the style, the players are also giddy

शैली के ननिहाल में खुशी का माहौल, खिलाड़ी भी गदगद

Sun, 22 Aug 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The atmosphere of happiness in the maternal grandmother of the style, the players are also giddy
झांसी/पारीछा। अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने वाली शैली सिंह का बचपन परीछा स्थित अपने ननिहाल में भी गुजरा है। उसके इस प्रदर्शन से गांव में खुशी का माहौल है। साथ ही ध्यानचंद स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ी भी शैली के प्रदर्शन से गदगद हैं।
विज्ञापन

गरीबी में पली झांसी के पारीछा की रहने वाली शैली ने अपने मजबूत इरादों की वजह से अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। बेहद कम उम्र में यह कारनामा करके शैली ने सबको चौंका दिया है। अब वो देश की नई स्टार बन गई है। उसके गांव में नानी मीरा देवी, मामा हेमंत सिंह, बृजेंद्र सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि बचपन में ही अपनी मांग विनीता के साथ पारीछा आ गई थी। वह शुरूआत से ही बहुत प्रतिभावान रही है। उसकी इस उपलब्धि से झांसी और देश को गर्व है। परिजनों ने कहा कि वह शैली के लिए दुआएं कर रहे हैं कि फाइनल जीतकर ही वो देश लौटे। गांव में भी उसके स्वागत की तैयारी है। वहीं, शैली की इस उपलब्धि ने दूसरे खिलाड़ियों में भी नई ऊर्जा और जोश का संचार कर दिया है। उन्हें भी लगने लगा है कि दूसरे खेलों में भी झांसी की प्रतिभा अपना परचम लहरा सकती है।
विज्ञापन

ये बोले खिलाड़ी
.......................
शैली ने सभी खिलाड़ियों के अंदर नई ऊर्जा का संचार किया है। अब दूसरे खेलों के खिलाड़ियों का हौसला और बढ़ गया है। - पंकज।
झांसी जैसे छोटे शहर से भी बड़े प्रतिभावान खिलाड़ी निकल सकते हैं, ये साबित किया है शैली ने। हमें उस पर गर्व है। - अंजलि चौबे।
शैली के मजबूत इरादों के सामने सारी चुनौतियां बौनी साबित हो गईं। दिखा दिया कि मेहनत, लगन से कुछ भी पा सकते हैं। - आंचल पटेल।
हमें शैली पर गर्व है। वाकई बहुत बड़ी उपलब्धि शैली ने हासिल की है। अब फाइनल जीतकर रिकॉर्ड बनाने की कामना कर रही हूं। - मनीषा।
भारत की ये नई स्टार अपने नए रिकॉर्ड से सिर्फ एक कदम दूर है। हमें पूरी उम्मीद है कि वो फाइनल जीतकर ही देश लौटेगी। - कशिश यादव।
शैली के प्रदर्शन से सभी खिलाड़ियों का जोश दोगुना हो गया है। उसने दूसरे खिलाड़ियों के लिए भी बड़ी प्रेरणा का काम किया है। - सौम्या।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed