{"_id":"78dc4c727290cdda255443a862cf1b63","slug":"the-acid-threat-to-deny-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी न करने पर तेजाब डालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी न करने पर तेजाब डालने की धमकी
ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। सरेआम छेड़छाड़ करने, शादी नहीं करने पर तेजाब डालने की धमकी देने का मामला नवाबाद थाने में दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
एक युवती ने बताया कि वह नर्सिंग का कोर्स कर रही है। कॉलेज जाते समय अकसर तालपुरा का अजय अहिरवार पुत्र भगवत नारायण उससे रास्ते में छेड़छाड़ करता है। पहले तो उसने उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर दिया। अब वह शादी नहीं करने पर तेजाब डालकर जलाने की धमकी दे रहा है।
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया कि शनिवार को अजय ने अपने पिता, मां कुसुम, भूपेंद्र, धीरेंद्र, छाया आदि के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया। उसके साथ शादी नहीं करने पर मारपीट की, जिससे उसके कपड़े फट गए। किसी तरह वह घर पहुंची और परिजनों के साथ थाना नवाबाद गई। शनिवार को पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी अजय व दो परिजनों को हिरासत में ले लिया, जिन्हें रात में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
रविवार को जब पीड़िता ने कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत उच्चाधिकारियों से की, तब थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।