फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The accused of throwing the youth in the canal were caught by the police

युवक को नहर में फेंकने के आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

Mon, 28 Feb 2022 01:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 01:07 AM IST
विज्ञापन
The accused of throwing the youth in the canal were caught by the police
झांसी। रक्सा थाना इलाके में युवक को जान से मारने की नीयत से नहर में फेंकने के तीन आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उन्होंने आपसी विवाद के बाद युवक को बातचीत के लिए बुलाया था। इसी दरम्यान घटना को अंजाम दे डाला।
विज्ञापन

पुलिस लाइन निवासी शुभम पटेल का राजापुर निवासी अंशु समेले से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शनिवार की शाम अंशु ने शुभम को बातचीत के लिए रक्सा थाना इलाके से गुजरी सिजवाहा नहर पर बुलाया था। वहां अंशु के साथ उसके दो और दोस्त भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान उन्होंने शुभम के साथ मारपीट कर दी और पुलिया से धक्का देकर नहर में गिरा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने उसे बचाया। पीड़ित के भाई वैभव सिंह पटेल की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। रविवार को तीनों आरोपी अंशु समेले, तालपुरा निवासी नचीकेत तथा उन्नाव गेट बाहर निवासी मनजीत प्रजापति को रक्सा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed