फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The 5th Kendriya Vidyalaya of the district will open in Mauranipur.

Jhansi News: मऊरानीपुर में खुलेगा जिले का 5वां केंद्रीय विद्यालय

Thu, 02 Oct 2025 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
The 5th Kendriya Vidyalaya of the district will open in Mauranipur.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। जनपद का पांचवां केंद्रीय विद्यालय मऊरानीपुर में बनने जा रहा है। केंद्र सरकार की ओर से बुधवार को इसकी मंजूरी दे दी गई है। अगले सत्र से इस नए बनने जा रहे विद्यालय में प्रवेश भी लिए जाने लगेंगे। यहां सीबीएसई पैटर्न पर कक्षा एक से 12वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाएंगी।
केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जिले में वर्तमान में चार केंद्रीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से तीन विद्यालय झांसी और एक बबीना में है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में लंबे समय से केंद्रीय विद्यालय की दरकार बनी हुई थी। यह कमी अब दूर होने जा रही है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा देश में 57 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी दी है।
विज्ञापन

इनमें से झांसी की मऊरानीपुर तहसील के लिए भी एक विद्यालय स्वीकृत किया गया है। मऊरानीपुर में खुलने जा रहे केंद्रीय विद्यालय का संचालन आगामी शैक्षिक सत्र से शुरू कर दिया जाएगा। फिलहाल इसका संचालन एक निजी भवन में किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से भवन का निरीक्षण कर हरी झंडी दे दी गई है। दो-तीन साल केंद्रीय विद्यालय का संचालन निजी भवन में होगा, इस दरम्यान विद्यालय भवन का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि मऊरानीपुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए सांसद अनुराग शर्मा की ओर से लगातार पैरवी की जा रही थी। इस का परिणाम है कि देश में खुलने जा रहे 57 केंद्रीय विद्यालयों में से एक झांसी के खाते में आ गया है। बता दें कि झांसी-ललितपुर संसदीय क्षेत्र का यह सातवां केंद्रीय विद्यालय होगा। पहले से झांसी में चार और ललितपुर में दो विद्यालय संचालित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed