फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   thailend me chmkegi jhansi ki hoci

थाईलैंड में चमकेगी झांसी की हॉकी

Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
amarujala
amarujala Updated Tue, 24 Apr 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
thailend me chmkegi jhansi ki hoci
hoci, jhansi news - फोटो : demo
झांसी के मैदान पर हॉकी खेल कर बड़े हुए तीन भाई महानगर के साथ परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। शिवम और आनंद एशिया कप जीतकर गोल्ड हासिल कर चुके हैं। अब शिवम को थाईलैंड में अपनी हॉकी का जलवा दिखाने का मौका मिला है। शिवम आनंद थाईलैंड में जूनियर इंडिया टीम की ओर से खेलेंगे। इनका तीसरा भाई सौरभ भी जूनियर हॉकी में कई नेशनल मैच खेल चुका है। शिवम सोमवार को थाईलैंड के लिए रवाना हुए  
विज्ञापन


नई बस्ती के रहने वाले शिवम आनंद 25 से 29 अप्रैल तक होने वाली ओलंपिक क्वालिफाइड सीरीज खेलने के लिए 23 अप्रैल को थाईलैंड रवाना होंगे। वह जूनियर इंडिया टीम की ओर से खेलेंगे और जिस प्रकार से उन्होंने एशिया कप में अपनी हॉकी का जलवा दिखाया था उसी प्रकार से अब वह थाईलैंड के बैंकाक में अपनी हॉकी के खेल का हुनर दिखाएंगे। इसके बाद वहां से बेल्जियम के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन


नई बस्ती के रहने वाले केशवानंद के तीन बेटे हैं ऋषभ, शिवम और सौरभ तीनों हॉकी के बेहतरीन खिलाड़ी हैं। शिवम ने बताया कि उन्हें बड़े भाई ऋषभ को देखकर हॉकी में रुचि लेने लगे। अपने भाई को हॉकी खेलते देख ऋषभ रोजाना अपने साथ ले
विज्ञापन
विज्ञापन

जाकर एलवीएम मैदान पर प्रैक्टिस करते थे। दोनों की देखा देखी सबसे छोटा सौरभ भी हॉकी खेलना सीख गया हैं। तीनों अब तक कई जूनियर नेशनल मैच खेल चुके हैं। इनमें से बड़ा शिवम ने प्रदेश में गोल्ड हासिल किया है तथा हाल में कस्टम की ओर से कोलकाता लीग खेल रहे हैं। सौरभ हाल में सैफई में कैंप कर रहे हैं। शिवम और सौरभ ने साल 2016 में गोल्ड जीता था। दोनों का प्रदर्शन देखने के बाद ही सौरभ का बैंकाक में खेलना तय हुआ है। ऋषभ भी कोलकाता लीग खेलने के बाद एक और नेशनल मैच खेलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed