फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tests will be done at 75 percent lower rate in Smart Health Center from July.

Jhansi News: स्मार्ट हेल्थ सेंटर में जुलाई से 75 फीसदी तक कम दर पर होंगी जांचें

Tue, 25 Jun 2024 05:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
Tests will be done at 75 percent lower rate in Smart Health Center from July.
- स्मार्ट डेंटल क्लीनिक में 550 रुपये में करा सकेंगे रूट कैनाल, 50 फीसदी सस्ती मिलेंगी जेनरिक दवाएं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। स्मार्ट सिटी के तहत आरटीओ ऑफिस के पास बनकर तैयार स्मार्ट हेल्थ सेंटर में जुलाई से 75 फीसदी तक सस्ती दरों पर जांचें होंगी। यहां जेनरिक दवाएं भी 50 फीसदी सस्ती मिलेंगी। स्मार्ट डेंटल क्लीनिक में 550 रुपये में रूट कैनाल भी करा सकेंगे। सेंटर में सीटी स्कैन जांच भी होगी।
पीपीपी मॉडल पर स्मार्ट हेल्थ सेंटर का निर्माण कराया गया है। सौ करोड़ की इस परियोजना में नगर निगम ने एक कंपनी को जमीन और 18.64 करोड़ रुपये दिए हैं। शेष पैसा और चिकित्सक, स्टाफ की तैनाती से लेकर उपकरण तक करार वाली कंपनी को ही लगाने हैं। आरटीओ कार्यालय के पास स्मार्ट हेल्थ सेंटर बनकर लगभग तैयार हो गया है। परियोजना के तहत नगरा, उनाव गेट, मेडिकल कॉलेज गेट नंबर एक, सीपरी बाजार में हेल्थ सेंटर के एक-एक नमूना संग्रहण केंद्र भी बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज को छोड़कर बाकी केंद्र भी बनकर तैयार हो चुके हैं। अब जुलाई में ये सेंटर शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन

यहां लोग पैथोलॉजिकल, रेडियोलॉजी जांचें करा सकेंगे। खास बात यह है कि स्मार्ट हेल्थ सेंटर में स्मार्ट डेंटल क्लीनिक भी है। यहां 550 रुपये में प्रति दांत रूट कैनाल होगा। सीटी स्कैन की मशीन भी फरवरी में आ चुकी है। सेंटर के मेडिकल स्टोर में 40 फीसदी जेनरिक और 60 फीसदी ब्रांडेड दवाएं रखी जाएंगी। जेनरिक दवाएं 50 फीसदी तक सस्ती मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


..........................
ये होंगी विशेषताएं
- दो सौ से ज्यादा जांच हो सकेंगी
- कंप्यूटर से मुफ्त नेत्रों की जांच होगी
- 40 रुपये से चश्मा मिलना शुरू होगा
- 300 रुपये में चिकित्सीय परामर्श ले सकेंगे
- घर से सैंपल एकत्र करने की भी सुविधा मिलेगी


ये होंगी दरें
..............
जांच हेल्थ सेंटर बाजार मूल्य
हीमोग्लोबिन 18 80
शुगर 24 70
यूरिन 35 140
डेंगू 500 2000
थायरॉइड प्रोफाइल 200 450
विटामिन डी 550 1400
लिपिड प्रोफाइल 200 650
सीबीसी 135 250
लिवर फंक्शन टेस्ट 225 750
किडनी फंक्शन टेस्ट 225 1280
सीआरपी 160 300
यूरिन रुटीन 35 140
मलेरिया 44 250
एचआईवी 150 350
(नोट: दरें रुपये में।)


वर्जन..
स्मार्ट हेल्थ सेंटर जुलाई में शुरू होने की संभावना है। सेंटर शुरू करने के लिए जितना निर्माण चाहिए, वो लगभग पूरा हो चुका है। लोगों को यहां रियायती दरों पर जांच की सुविधा मिलेगी। - सत्य प्रकाश, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed