{"_id":"63471c27a229dd37c1392068","slug":"tendu-patta-jhansi-news-jhs230768511","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi : लाखों की टैक्स चोरी करके लाया जा रहा था तेंदू पत्ता, राजस्थान से बंगाल जा रहे थे ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi : लाखों की टैक्स चोरी करके लाया जा रहा था तेंदू पत्ता, राजस्थान से बंगाल जा रहे थे ट्रक
Thu, 13 Oct 2022 01:27 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 01:27 AM IST
सार
अपर आयुक्त ग्रेड वन भानु प्रकाश मिश्र के मुताबिक राजस्थान से तेंदू पत्ता लादकर ट्रक बंगाल के लिए जा रहा था। यहां रक्सा हाइवे पर गाड़ी को रोककर कागजों की पड़ताल की गई। व्यवसायी के पास जीएसटी संबंधी कोई कागज नहीं था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
झांसी में जीएसटी चुकाए बगैर तेंदू पत्ते को दूसरे राज्य ले जाते समय प्रवर्तन दल ने दो ट्रकों को रक्सा हाइवे पर पकड़ लिया। इनमें कई लाख रुपये का माल लदा हुआ था। आंकलन के बाद दस्ते ने व्यवसायी से करीब छह लाख रुपये जमा कराए। जुर्माना जमा कराने के बाद ट्रक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
अपर आयुक्त ग्रेड वन भानु प्रकाश मिश्र के मुताबिक राजस्थान से तेंदू पत्ता लादकर ट्रक बंगाल के लिए जा रहा था। यहां रक्सा हाइवे पर गाड़ी को रोककर कागजों की पड़ताल की गई। व्यवसायी के पास जीएसटी संबंधी कोई कागज नहीं था। दस्ते ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। व्यवसायी ने मौके पर आकर 3.60 लाख रुपये टैक्स चुकाया। इसी तरह तेंदू पत्ता लदा दूसरा ट्रक प्रभारी योगेंद्र कुमार की अगुवाई में प्रवर्तन दल ने पकड़ा। इसके पास भी कोई कागजात नहीं थे। दस्ते ने इससे करीब 2.40 लाख रुपये जमा कराए।
विज्ञापन