फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ten lakh rupees were grabbed in the name of getting the work of installing street lights

Jhansi News: स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम दिलवाने के नाम पर हड़पे दस लाख

Tue, 24 Sep 2024 03:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
Ten lakh rupees were grabbed in the name of getting the work of installing street lights
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। गांवों में स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम दिलवाने का झांसा देकर ग्रामीण से दस लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मोहल्ला गांधीनगर चंडीमंदिर के पीछे रहने वाले हरपाल सिंह चंदेल ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि जून 2022 में प्रसन्न दुबे निवासी आजादपुरा ने एक एग्रीमेंट किया। इसके तहत प्रत्येक गांव में स्ट्रीट लाइट लगवाने का काम दिलवाने का वादा किया था। आरोपी प्रसन्न दुबे ने उससे दस लाख रुपये लिए। इसके बाद ढाई वर्ष गुजर गया, लेकिन उसे काम नहीं मिला। आरोपी टालमटोल करता रहा। बाद में चेक देने का आश्वासन दिया। मात्र तीन लाख रुपये के चेक दिए। बैंक में चेक लगने पर बाउंस हो गए। पीड़ित ने बताया कि यह भी बताया कि आरोपी ने उसके पुत्र मृत्युंजय सिंह से भी 60 हजार रुपये लिए व एक चेक दिया जो बाउंस हो गया। रुपया मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि उसके अलावा सैकड़ों लोगों को प्रसन्न व उनका गिरोह ठग चुका है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

-------
आरोपी पर पूर्व में दर्ज हो चुके मुकदमे : लोगों को नौकरी व काम दिलवाने के नाम पर रुपये लेने के आरोपी प्रसन्न दुबे के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने कुछ दिन पूर्व मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अब ठगी के शिकार अन्य लोग भी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article