फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tempo rammed into a truck near Aawas Vikas Colony in Jhansi one dead

Jhansi: सड़क हादसे में रिटायर्ड लांस नायक के इकलौते बेटे की मौत, दो युवक घायल

Thu, 13 Oct 2022 03:04 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 13 Oct 2022 03:04 PM IST
सार

हादसे में टैंपो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। जिसमें सेवानिवृत्त लायंस नायक के बेटे आकाश की मौत हो गई, जबकि उसके साथी कैलाश और हर्षित को मामूली चोट आई हैं।

विज्ञापन
tempo rammed into a truck near Aawas Vikas Colony in Jhansi one dead
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्मी से सेवानिवृत्त लायंस नायक के इकलौते बेटे की सीपरी बाजार स्थित आवास विकास कॉलोनी के पास सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसके दो साथी घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सीपरी बाजार पुलिस के मुताबिक, जर्मन हॉस्पिटल के पास रहने वाले राजेश कौशिक आर्मी से लायंस नायक पद से सेवानिवृत्त हैं। उनका इकलौता बेटा आकाश कौशिक (27) होर्डिंग लगाने का काम करता था। बुधवार रात रात आकाश अपने साथी सीपरी बाजार निवासी हर्षित रायकवार के साथ शहर में होर्डिंग लगाने को निकला था। पहुंच नदी के पास होर्डिंग लगाकर तीनों गुरुवार को टैंपो से चित्रा चौराहा पर आ रहे थे। उनके आगे एक ट्रक चल रहा था।
विज्ञापन


जैसे ही वह आवास विकास कॉलोनी के पास पहुंचे आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे टैंपो अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गया। हादसे में आकाश की मौत हो गई, जबकि कैलाश और हर्षित मामूली चोट आई हैं। हादसे के बाद तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां पर आकाश को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed