फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Temples decorated, people offering prayers... Shri Ram is coming, happiness is immense.

Jhansi News: सजे मंदिर, लगे वंदनवार... आ रहे श्रीराम, खुशियां छाईं अपार

Mon, 22 Jan 2024 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
Temples decorated, people offering prayers... Shri Ram is coming, happiness is immense.
इंट्रो : जन-जन के आराध्य, मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम आज अपने धाम यानि अयोध्या में अपने भव्य मंदिर में आ रहे हैं। अपने आराध्य के मंगल आगमन को लेकर झांसी में भी खूब सजधज है। बाजार में राम नाम के भगवा ध्वज लहरा रहे हैं, तो मंदिरों में आकर्षक रंग-बिरंगी झालरों के बीच गूंजते राम भजन भक्तों को आनंदित कर रहे हैं। हर मंदिर फूलों की खुशबू से महक रहा है और हर गली में श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं। कॉलोनियां, पार्क और हर सड़क श्रीराम के स्वागत में चमक रही हैं। घर-घर वंदनवार लगे हैं। आज जब श्रीराम की मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होगी तो खुशियाें की कोई थाह नहीं होगी। घर-घर दीप जलेंगे, मधुर भजन गूंजेंगे और झांसी का हर राम भक्त बस यही कहेगा कि... बड़ी शुभ घड़ी आई, आ रहे रघुराई...।
विज्ञापन

--------------
दुल्हन सी सजी बुंदेलखंड की अयोध्या, पहुंचे पूर्व सीएम शिवराज
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बुंदेलखंड की अयोध्या भी दुल्हन सी सजी है। यहां के रामराजा सरकार का मंदिर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग हो रहा है। आज यहां एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु रामराजा सरकार के दरबार में हाजिरी लगाएंगे। रविवार देर रात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ओरछा पहुंचे। आज सुबह 11 बजे वह रामराजा की पूजा करेंगे। रात में दीपदान करेंंगे।
विज्ञापन

-----------
बसाें में गूंजेगी रामधुन, चमकीं सड़कें
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज दिनभर बसों में भजन व रामधुन बजाई जाएगी। जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप यादव के अनुसार प्राइवेट करीब 350 बसों में रामधुन बजाई जा रही है। उधर, एसएम संतोष कुमार के मुताबिक रोडवेज की अधिकांश बसों में म्यूजिक सिस्टम लगा दिए गए हैं। वहीं, बस स्टैंड पर भी रामभजन प्रसाद वितरित आदि कराया जाएगा। वहीं पीडब्ल्यूडी ने 30 प्रमुख मंदिरों को जाने वाली सड़कों को चमकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
एलईडी पर दिखाया जाएगा प्रसारण
अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य प्रसारण एलईडी पर जगह-जगह दिखाया जाएगा। वहीं मंदिरों में कार्यक्रम का प्रसारण दिखाने की तैयारी की जा रही है।
----------
आज होने वाले प्रमुख कार्यक्रम
- महाकालेश्वर मंदिर बड़ागांव गेट बाहर से भव्य शोभायात्रा दोपहर एक बजे से।
- आर्य प्रतिनिधि सभा द्वारा मिष्ठान वितरण।
- छोटी कालीमाई मंदिर से रामधुन यात्रा सुबह 10 बजे।
- रामलीला मंच बड़ा बाजार पर रामदरबार का पूजन, शाम को दीप प्रज्ज्वलन।
- सखी के हनुमान मंदिर पर 108 हनुमान बाहुक का अखंड पाठ।
- बड़ागांव गेट चौकी हनुमान मंदिर में रामकलेवा शाम चार बजे।
- रामजानकी मंदिर में रामधुन, भजन-कीर्तन और महाआरती।
- एलवीएम में भव्य आतिशबाजी और राम रथ का दर्शन।
------------
कहते हैं आंकड़े
200 क्विंटल फूलों से सजा झांसी
500 मंदिरों में अलग-अलग आयोजन
200 स्थानों पर एलईडी पर लाइव प्रसारण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed