फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tehsildar accused of threatening Jan Seva Kendra operator.

Jhansi News: तहसीलदार पर जनसेवा केंद्र संचालक को धमकाने का आरोप

Thu, 08 Oct 2026 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Tehsildar accused of threatening Jan Seva Kendra operator.
झांसी । मऊरानीपुर तहसील में किसान सम्मान निधि योजना के क्रियान्वयन में बरती जा रही लापरवाही और उदासीनता का एक बड़ा मामला सामने आया है। योजना के आवेदन पिछले एक वर्ष से तहसील स्तर पर धूल फांक रहे हैं। जब इस समस्या को लेकर जनसेवा केंद्र संचालक किसानों के साथ बात करने पहुंचा तो तहसीलदार ने कथित तौर पर कार्रवाई करने के बजाय धमकी देकर उन्हें वहां से भगा दिया। पीड़ित ने दूरभाष पर जिलाधिकारी झांसी को मामले की शिकायत कर न्याय एवं कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी ने प्रकरण का तत्काल संज्ञान लेते हुए जांच उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर को सौंप दी है।
विज्ञापन

दीपनारायण कुशवाहा मऊरानीपुर ने डीएम को बताया कि वह जनसेवा केंद्र का संचालन करता है। उसके केंद्र पर ''''प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना'''' का ऑनलाइन आवेदन कराने किसान आते हैं। लेकिन तहसील स्तर की लापरवाही के कारण एक वर्ष से किसानों के आवेदन पोर्टल पर लंबित पड़े हुए हैं। इससे किसानों को योजना के लाभ नहीं मिल पा रहा है। वह तहसील कार्यालय में लंबित पड़े आवेदनों के संबंध में तहसीलदार मऊरानीपुर से जानकारी लेने पहुंचा तो वह नाराज हो गए। आरोप है कि तहसीलदार ने उससे व किसानों से अमर्यादित व्यवहार किया और भविष्य में तहसील में न दिखने की धमकी देते हुए भगा दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed