{"_id":"62f0115f98b992578225379a","slug":"tehsil-basuli-jhansi-news-jhs2263465172","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: बकायेदारों से 30 करोड़ वसूलेगा तहसील प्रशासन, कुर्की की करेगा कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: बकायेदारों से 30 करोड़ वसूलेगा तहसील प्रशासन, कुर्की की करेगा कार्रवाई
Mon, 08 Aug 2022 12:54 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:54 AM IST
सार
तहसील प्रशासन के ऊपर राजस्व की वसूली का जिम्मा होता है, ऐसे में 550 लोग ऐसे चिन्हित किए गए हैं। जिन्होंने जमीनों में स्टांप कम लगाए हैं, इसके साथ ही बिजली, पानी, बैंक, खनिज, परिवर्तन, कोर्ट आदि के कार्यों में राजस्व का हेरफेर किया गया है। अब इनसे वसूली की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विस्तार
झांसी में अब सदर तहसील प्रशासन 550 लोगों से 30 करोड़ रुपये की वसूली करेगा। इन लोगों ने सरकारी कामों में राजस्व की चोरी की है। प्रशासन द्वारा इनके नाम सार्वजनिक कर दिए गए हैं। एक माह का अल्टीमेटम देकर इनसे बकाया भुगतान करने की बात कही गई है। अगर यह बकाया का भुगतान नहीं करते हैं तो इनकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।
तहसील प्रशासन के ऊपर राजस्व की वसूली का जिम्मा होता है, ऐसे में 550 लोग ऐसे चिन्हित किए गए हैं। जिन्होंने जमीनों में स्टांप कम लगाए हैं, इसके साथ ही बिजली, पानी, बैंक, खनिज, परिवर्तन, कोर्ट आदि के कार्यों में राजस्व का हेरफेर किया गया है। अब इनसे वसूली की कार्रवाई की जा रही है। वहीं कई-कई तो ऐसे हैं जिनकी दो-चार हजार रुपये तक की आरसी काटी गई है।
केस-1
रसबहार कॉलोनी निवासी एक युवक पर दो करोड़ बकाया चला रहा है। इन्हाेंने जमीन की खरीद में कम पैसे के स्टांप लगाए थे। एक माह में पैसा जमा नहीं होता तो इनकी संपत्ति कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
केस - 2
रस बिहार कॉलोनी निवासी एक युवक पर चार करोड़ रुपये का बकाया चल रहा है। इन्होंने बैतूल में आबकारी विभाग को राजस्व की चपत लगाई थी। अब इनसे वसूली के लिए तहसील प्रशासन द्वारा आरसी जारी कर दी गई है।
केस-3
झांसी के बरुआसागर निवासी एक युवक पर साढ़े छह लाख रुपये बकाया चल रहा है। इन्होंने अपना बिजली का बिल साढ़े छह लाख कर लिया है। अब इनकी आरसी तहसील प्रशासन को सौंपी गई है।
जो भी आरसी आई हैं, उनके लिए राजस्व वसूली कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। सभी को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अगर एक माह में पैसा जमा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
- लालकृष्ण, तहसीलदार सदर