{"_id":"610567bf1c4a537b3f278900","slug":"teenager-dies-after-being-buried-under-a-pile-of-sand-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: बालू के ढेर के नीचे दबने से किशोर की मौत, मजदूरी कर भरता था परिवार का पेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: बालू के ढेर के नीचे दबने से किशोर की मौत, मजदूरी कर भरता था परिवार का पेट
Sat, 31 Jul 2021 08:39 PM IST
Vikas Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 31 Jul 2021 08:39 PM IST
सार
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक किशोर के पिता की चार-पांच साल पहले मौत हो गई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुम्मेरनगर नगरा निवासी स्व. धनीराम का पुत्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। बीते रोज शुक्रवार को वो पहूज नदी के घाट से बालू का उठान करने गया हुआ था। इसी दरम्यान बालू का एक बड़ा ढेर ढह कर उसके ऊपर गिर गया, जिसके नीचे दबने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक किशोर के पिता की चार-पांच साल पहले मौत हो गई थी। उसके परिवार में मां के अलावा 14 साल की एक बहन व 8 साल का एक भाई था। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण मृतक ही किया करता था।
विज्ञापन