फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   teasing, girl suiside

छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Fri, 28 May 2021 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 01:04 AM IST
विज्ञापन
teasing, girl suiside
छेड़छाड़ से तंग आकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन

झांसी/गुरसराय। बृहस्पतिवार को छेड़छाड़ से तंग आकर गुरसराय की बस्ती में रहने वाली एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छेड़छाड़ करने वाले युवक की शिकायत थाने की पुलिस से लेकर एसएसपी तक से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसपी आर नैपाल सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
मऊ रोड स्थित एक बस्ती में रहने वाले एक व्यक्ति के परिवार के सदस्य सुबह घर के बाहर थे। इसी दौरान घर में मौजूद सत्रह वर्षीय किशोरी ने फांसी लगा ली। थोड़ी देर में बहन घर में पहुंची तो किशोरी को फांसी पर लटका देखा। यह देख उसने शोर मचाया। परिवार के सदस्यों के अलावा गांव कई लोग इकट्ठा हो गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। किशोरी को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार किशोरी ने एक युवक द्वारा लगातार की जा रही छेड़छाड़ से तंग आकर आत्महत्या की है। आरोप है गांधीनगर निवासी एक युवक को किशोरी का मोबाइल नंबर कहीं से मिल गया था। इसके बाद से वह लगातार उसे परेशान कर रहा था। उसने कंप्यूटर के जरिए अश्लील तस्वीर भी बना ली थीं, जिनके आधार पर वह किशोरी को ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा था। फोन पर अश्लील वीडियो भी भेजता था। पिछले दिनों वे लोग बाहर थे तभी युवक ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। किशोरी के शोर मचाने पर युवक धमकाता हुआ भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह जानकारी होने पर वह लोग किशोरी को लेकर गुरसराय थाने गए थे और युवक की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया था। पांच मई को पीड़िता को लेकर एसएसपी कार्यालय गए थे। यहां अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस के कार्रवाई न करने से युवक का हौसला बढ़ गया था। वह किशोरी को लगातार परेशान कर रहा था।

पुलिस पर लगाए आरोपों की जांच होगी
गुरसराय पुलिस द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने के आरोप की जांच कराई जाएगी। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। देर शाम तक तहरीर नहीं मिली थी।
नैपाल सिंह, एसपी आरए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed