फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   teams alert on possibility of locusts coming from mauranipur

टिड्डियों के मऊरानीपुर की ओर आने की आशंका से अलर्ट रहीं टीमें

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
teams alert on possibility of locusts coming from mauranipur
छतरपुर के आसपास ही डेरा डाले रहीं टिड्डियां खरीफ फसल को लेकर किसानों में चिंता   झांसी। मप्र के अशोक नगर एवं छतरपुर की ओर मौजूद टिड्डियों के मऊरानीपुर आने की आशंका के चलते कृषि अधिकारियों ने यहां टीमें तैनात कर दी लेकिन, दक्षिण-पश्चिम दिशा में हवा के बहाव के चलते टिड्डियों ने इधर का रुख नहीं किया। कृषि अधिकारियों का मानना है कि हवा के बहाव के प्रतिकूल होते ही टिड्डियों का दल झांसी, ललितपुर की ओर आएगा। उधर, टिड्डियों का प्रभाव लगातार बने रहने से खरीफ फसल को लेकर किसानों में चिंता बढ़ गई है। बुंदेलखंड के आसपास के इलाकों में टिड्डियों के संभावित हमले को देखते हुए पिछले दो सप्ताह से कृषि टीमें एलर्ट पर हैं। शुरूआत में हमले के बाद से टिड्डियों का यह दल मप्र के समीपवर्ती जिलों की ओर निकल गया। उसके बाद से छतरपुर, शिवपुरी, गुना, पन्ना आदि इलाकों में ही इसने डेरा डाल रखा है। कृषि अधिकारियों का कहना है टिड्डियों का यह दल हवा के बहाव के प्रतिकूल होने से झांसी, ललितपुर आदि इलाकों की ओर दुबारा रूख नहीं कर पा रहा हालांकि राजस्थान से नए दल के भी यहां पहुंचने की आशंका जताई जा रही। आज इनके छतरपुर की तरफ से मऊरानीपुर की ओर आने की सूचना थी। कृषि रक्षा अधिकारी विवेक कुमार के मुताबिक इसको देखते हुए मऊरानीपुर समेत समीपवर्ती इलाकों में अतिरिक्त टीमें लगाई गई लेकिन, देर-शाम तक हवा के प्रतिकूल बहने से दल यहां नहीं पहुंचा हालांकि टीमों को यहां तैनात किया गया है। टिड्डियों पर प्रभावी नियंत्रण न होने से किसानों में खरीफ फसल को लेकर चिंता बढ़ने लगी है। खरीफ की बुवाई आरंभ हो गई लेकिन, टिड्डियों की मौजूदगी के चलते किसान नुकसान की आशंका से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed