फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Team reaches cowshed to investigate cattle deaths.

Jhansi News: गोवंशों की मौत की जांच को गोशाला पहुंची टीम

Tue, 11 Aug 2026 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Team reaches cowshed to investigate cattle deaths.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बंगरा। गोशाला में टैग लगे दो मृत गोवंशों की फोटो-वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अमला हरकत में आया। सोमवार को मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने गो-आश्रय स्थल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा किया इस दौरान ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच की मांग की।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने गो-आश्रय स्थल में चारा, पेयजल, साफ-सफाई, छाया और स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने व्यवस्थाएं और बेहतर के निर्देश दिए। उन्होंने सभी गोवंशों का शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने अपना जन्मदिन भी गो-आश्रय स्थल में मनाया। उन्होंने गोवंश की पूजा-अर्चना कर उन्हें फलाहार, गुड़ और चना खिलाया। जन्मदिन पर एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन

0000
चर्चाओं में रहा जांच के दौरान जन्मदिन मनाना
जांच के दौरान गोशाला में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा अपना जन्मदिन मनाना चर्चाओं में है। ग्रामीणों का आरोप है कि जब गोशाला में टैग लगे गोवंशों के मृत अवस्था में मिलने का मामला सामने आया था, तब उनकी मौत के कारणों और गोशाला की व्यवस्थाओं की गंभीरता से जांच होनी चाहिए थी। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि कि जांच के नाम पर गौशाला में केक काटकर जन्मदिन मनाया गया, जिससे उनमें रोष है। इस संबंध में बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर जाकर स्थिति की स्पष्ट जांच की जाएगी। वहीं, बंगरा पशु चिकित्सक सोनम दीक्षित का कहना है कि सोमवार को टीम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के नेतृत्व टीम ने गोशाला का जायजा लिया। गोवंश को हरा चारा, गुड़, चना आदि खिलाया गया। साथ ही आवश्यक निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed