फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teacher's clarification on commenting on social media

Jhansi News: सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर शिक्षक का स्पष्टीकरण

Sat, 04 May 2024 01:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Teacher's clarification on commenting on social media
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग के प्रोफेसर के खिलाफ पोस्ट करने पर समाज कार्य विभाग के शिक्षक का स्पष्टीकरण तलब कर लिया गया है। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि प्रोफेसर ने शिकायती पत्र सौंपकर कहा था कि समाज कार्य विभाग के शिक्षक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके उनके खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी की है। इसे शिक्षकों की आचार संहिता का उल्लंघन माना गया है और शिक्षक को तीन दिन में जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




गालीगलौज करने पर बीयू कर्मचारी से जवाब तलब
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में अभियंत्रण विभाग के एक कर्मचारी ने विभागीय कर्मचारी के साथ गालीगलौज की। इसके अलावा कुलसचिव कार्यालय में तैनात कर्मचारी से भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। कुलपति कार्यालय में बैठकर कर्मचारी जोर-जोर से चिल्लाकर बात कर रहा था, तभी मौके पर कुलानुशासक प्रो. आरके सैनी पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा गार्डों से कर्मचारी को बाहर निकलवाया। कुलानुशासक ने सुरक्षा गार्डों से उसका मेडिकल कराने के लिए कहा। इस पर कर्मचारी वहां से चला गया। कुलसचिव विनय कुमार सिंह का कहना है कि शिकायत मिलने पर कर्मचारी से भी स्पष्टीकरण तलब कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed