फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teacher sangadan start holding war

नए शिक्षकों को अपने संगठन में शामिल करने के लिए होर्डिंग की होड़

Sun, 24 Jan 2021 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
Teacher sangadan start holding war
झांसी। जिले में हाल ही में नियुक्त हुए शिक्षकों को लुभाने के लिए शिक्षक संगठन बेताब हैं। शिक्षकों को शुभकामनाएं देने के लिए पूरा शिक्षा भवन परिसर होर्डिंग से पाट दिया गया है। संगठन नए शिक्षकों से संपर्क कर अपने - अपने संगठन की नीति - रीति बता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में हाल ही में 520 नए शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। प्राथमिक शिक्षकों के अलग-अलग गुटों के कई संगठन सक्रिय हैं। इन संगठनों के जरिए शिक्षक नेता अधिकारियों के सामने शिक्षकों के हितों की मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन करते हैं। साथ ही विभाग में अच्छी पैठ के कारण तमाम काम करा लेते हैं। नए शिक्षकों की नियुक्ति से बाद से ही प्रत्येक संगठन में अपना दायरा बढ़ाने की होड़ मची हुई है। शिक्षकों तक अपनी बात पहुंचाने के लिए शिक्षक संगठनों ने शिक्षा भवन को होर्डिंगों से पाट दिया है। संगठनों की मंशा है कि ज्यादा से ज्यादा नए शिक्षक संगठन की सदस्यता ले लें। सदस्यता लेने के लिए नए शिक्षकों को सत्यापन और वेतन निकलवाने तक के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। वहीं, कुछ शिक्षक संगठनों के नेता नए शिक्षकों के तैनाती स्थल पर स्कूलों में पहुंचकर संपर्क कर रहे हैं। शिक्षा भवन में लगे होर्डिंग को लेकर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed