फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Teacher father returning from daughter's house died in road accident

Jhansi News: बेटी के घर से लौट रहे शिक्षक पिता की सड़क हादसे में मौत

Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Teacher father returning from daughter's house died in road accident
- रौंदकर भाग निकला बस चालक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बेटी के घर में गृहप्रवेश के बाद इंदौर से लौट रहे शिक्षक पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार रात जालौन के बदारी मोड़ के पास उनको बस ने रौंद डाला। काफी देर तक वह सड़क के किनारे पड़े रहे। उनको मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां बुधवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया।

जालौन के काेंच थाना क्षेत्र के बदारी गांव निवासी हरिओम पांचाल (55) पुत्र करोड़े लाल कुठौंद के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में जीव विज्ञान के शिक्षक थे। उनकी बेटी आराधना की इंदौर में शादी हुई है। परिजनों के मुताबिक आराधना के घर में गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए हरिओम इंदौर गए थे। वहां से मंगलवार को लौटकर आए थे। इसके बाद बस स्टैंड से बाइक उठाकर गांव जा रहे थे। इसी दौरान बदारी मोड़ पर बस ने टक्कर मार दी। बस चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।


बेटा डीआरडीओ में है वैज्ञानिक

हरिओम की एक बेटी आराधना और एक बेटा आशुतोष है। आशुतोष हैदराबाद में डीआरडीओ में वैज्ञानिक है। पिता की मौत की सूचना उसको भी दे दी गई है। उधर, हादसे की सूचना मिलने पर परिजन भी रोते-बिखलते मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। पत्नी मुन्नी देवी का भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed