फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tea sell in covid special train by ketli

कोविड स्पेशल ट्रेनों में बेची जा रही केतली की चाय

Tue, 28 Jul 2020 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
tea sell in covid special train by ketli
झांसी। झांसी रेलवे स्टेशन पर रेलवे और सुरक्षा प्रशासन की मिली भगत से अवैध वेंडर स्पेशल ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोचों में केतली लेकर चाय बेचते देखे जा सकते हैं। हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जंक्शन जाने वाली 02618 मंगला लक्षद्वीप कोविड-19 स्पेशल ट्रेन रविवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची तो अवैध वेंडर स्लीपर और जनरल कोचों में चाय और अन्य खुले खाद्य पदार्थ बेचने लगे। ऐसे में जिले के संक्रमण मुक्त होने की योजना पर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्टेशन प्रबंधक का कहना है कि स्टेशन पर पर्याप्त सफाई व्यवस्था है और कोई भी खुला सामान नहीं बेचा जा रहा है। अधिकृत वेंडर केवल बोतल बंद पानी, कोल्ड ड्रिंक्स और बिस्कुट, नमकीन आदि के बंद पैकेट ही बेच रहे हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से बचने के लिए प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन रेलवे स्टेशन पर इसका प्रभाव देखने को नहीं मिल रहा है। कोरोना संक्रमण बढ़ने के साथ ही प्रशासनिक निर्देशानुसार देश के सभी रेलवे स्टेशनों के साथ ही झांसी रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों का परिचालन रोक दिए जाने के साथ ही स्टेशन पर खाद्य और पेय पदार्थों की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई थी। जब से कोविड स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ है, स्टेशन पर अधिकृत वेंडरों को यात्रियों की सुविधा के लिए बोतल बंद पेय पदार्थों और खाद्य पदार्थों के बंद पैकेट बेचने की अनुमति दी गई है। रेल मंत्रालय से मिले निर्देश में स्पष्ट है कि स्टेशन पर अथवा स्टेशन परिसर में खुला पदार्थ बेचते पकड़े जाने पर कई कार्रवाई की जाएगी लेकिन झांसी रेलवे स्टेशन पर रेलवे और सुरक्षा प्रशासन की मिली भगत से अवैध वेंडर स्पेशल ट्रेनों के जनरल और स्लीपर कोचों में केतली लेकर चाय बेचते देखे जा सकते हैं। हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जंक्शन जाने वाली 02618 मंगला लक्षद्वीप कोविड-19 स्पेशल ट्रेन रविवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंची तो अवैध वेंडर स्लीपर और जनरल कोचों में चाय के साथ ही थैले में खुले खाद्य पदार्थ, सिगरेट, गुटखा आदि बेचने लगे। जनरल कोच के यात्रियों का कहना रहा कि रास्ते में कहीं भी चाय नहीं मिल रही है। यहां बेचते देखा तो लेकर पी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed