{"_id":"60e9f6ce8ebc3ed83c700eec","slug":"tb-patients-will-be-searched-from-door-to-door-from-tomorrow-jhansi-news-jhs199183196","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से घर-घर खोजे जाएंगे टीबी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से घर-घर खोजे जाएंगे टीबी के मरीज
विज्ञापन
झांसी। टीबी रोगियों की खोज के लिए 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर मरीजों का पता लगाएंगी। रोगी की जानकारी देने पर आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
अभी तक जिले में एक से 31 जुलाई तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाता है। इसके बीच में अब 12 से 25 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। दस्तक अभियान में घर-घर टीबी के मरीज खोजे जाएंगे। मरीजों को चिह्नित करने के बाद उन्हें इलाज के दौरान 500 रुपये हर महीने पोषण के लिए मिलेगा। आशा सहित अन्य लोग जो टीबी मरीजों का पता लगाएंगे, उन्हें भी 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अभियान के लिए आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम बनाई गई है। ये घर-घर जाकर टीबी रोगियों के नाम दर्ज करने के साथ-साथ बुखार और कुपोषित बच्चों की भी सूची बनाएंगी। संभावित टीबी मरीजों की जांच कराई जाएगी। वहीं, जिले में अब तक 4215 टीबी के मरीज इलाज ले रहे हैं। केंद्र सरकार ने वर्ष 2025 तक क्षय रोग उन्मूलन का संकल्प लिया गया है।
बैठक कर बनाई गई रणनीति
दस्तक अभियान को लेकर शनिवार को जिला क्षय रोग केंद्र में बैठक कर रणनीति बनाई गई। टीम को आपसी सामंजस्य से बेहतर काम करने को कहा गया। इस दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश, रूपेश नामदेव, देवेंद्र व्यास, आशीष अग्रवाल, असीम पांडेय, नितिन श्रीवास्तव, चंद्रशेखर यादव व राघवेंद्र व्यास मौजूद रहे।