फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   TB patient fastly investigate by true net test

ट्रू नेट जांच से जल्द पकड़ में आ रहे टीबी मरीज, डेढ़ महीने में मिले 124 टीबी के नए रोगी

Thu, 18 Feb 2021 01:14 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: झांसी ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
TB patient fastly investigate by true net test
टीबी - फोटो : अमर उजाला
जिले में टीबी की जांच तेज करने के लिए राज्य सरकार ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सीएचसी मोंठ, गुरसराय और मऊरानीपुर में ट्रू नेट मशीनें लगवाई हैं। इस मशीन से जांच होने पर टीबी के मरीज की जल्द पहचान हो जाती है। पिछले डेढ़ महीने में 124 टीबी के नए रोगी मिल चुके हैं। सभी का उपचार भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिले में आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें तीन सीएचसी में टीबी की ट्रू नेट जांच शुरू हो गई है। मशीन में सैंपल लगने के बाद दो घंटे में क्षय रोग का पता चल जाता है। इससे क्षय रोगियों का जल्द उपचार शुरू होने में मदद मिल रही है। बताया गया कि पिछले डेढ़ महीने में गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 65, मोंठ में 31 और मऊरानीपुर सीएचसी में 28 टीबी रोगी मिले हैं। इसमें गुरसराय में तीन, मोंठ और मऊरानीपुर में दो-दो एमडीआर रोगी शामिल हैं। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजकिशोर ने बताया कि जितने भी टीबी रोगी मिले हैं, उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। ट्रू नेट मशीन से टीबी रोगियों की जल्द पहचान होने में काफी मदद मिल रही है।
विज्ञापन


पांच सीएचसी में सैंपल जांच में सात दिन तक लग जाते
मोंठ, गुरसराय और मऊरानीपुर को छोड़कर अन्य सीएचसी में अभी फॉल्कन ट्यूब में टीबी जांच के सैंपल रखकर पोस्ट ऑफिस के जरिए जिला क्षय रोग चिकित्सालय भेजे जाते हैं। दूरदराज के सैंपल आने में कई बार एक सप्ताह तक का समय लग जाता है। टीबी अस्पताल के अलावा जिला अस्पताल में एक सीबी नेट मशीन है। एक बार में मशीन में चार सैंपल लगते हैं। दो घंटे के बाद मशीन जांच रिपोर्ट देती है। यदि दस घंटे भी दोनों मशीन चलीं तो दिनभर में 40 सैंपलों की ही जांच हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed