फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tax two, or else will stop coming and going

टैक्स दो, वरना बंद कर देंगे आना-जाना

Fri, 12 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 12 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tax two, or else will stop coming and going
झांसी। अगर आपने अपना गृहकर जमा नहीं किया है तो कर दीजिए, अन्यथा फजीहत हो सकती है। नगर निगम ऐसे बड़े बकायेदारों के आवागमन का मार्ग बंद कर देगा। दरवाजे के सामने गड्ढा खोदा जा सकता है, अगर सीढ़ी लगी है तो वह भी तोड़ी जा सकती है। नगर निगम ने एक लाख रुपये से अधिक के पचास बकायेदार चिह्नित किए हैं।
विज्ञापन


वर्षों से लंबित पड़ी सरकारी बकायेदारी को नगर निगम वसूल नहीं पा रहा था। नगर निगम की टीम ने सरकारी विभागों को नोटिस देकर चेतावनी दी थी कि यदि बकायेदारी जमा नहीं की तो कार्यालयों के गेट के सामने खाई खुदवा देंगे। नगर निगम की इस चेतावनी से घबराए आठ विभागों ने गृहकर का करीब एक करोड़ रुपये जमा कर दिया है। सरकारी क्षेत्र में मिली इस सफलता से उत्साहित नगर निगम की टीम ने निजी क्षेत्र के बड़े बकायेदारों से भी इसी तरह वसूली करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


संपत्ति कर अधिकारी डा. पुष्पराज गौतम ने बताया कि एक लाख रुपये से अधिक के पचास बड़े बकायेदार चिह्नित किए गए हैं। साथ ही कुछ व्यावसायिक कॉम्पलेक्स व नर्सिंग होम भी बड़े बकायेदारों की सूची में हैं, जो बार-बार नोटिस देने पर भी गृहकर जमा नहीं कर रहे हैं। अब इन लोगों को नोटिस भेजकर चेतावनी दी जाएगी कि शीघ्र ही अपना गृहकर जमा करें, अन्यथा उनके मुख्य द्वार को अवरुद्ध कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी बकायेदारों को नोटिस भेजा जा रहा है। नोटिस में गृहकर जमा करने के लिए समय दिया जाएगा। निर्धारित समय में बकायेदारी जमा न करने पर एक्शन लिया जाएगा।
रोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed