फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tasmai Sri Guruve Namah.....

तस्मै श्री गुरुवे नम:....

Sun, 25 Jul 2021 12:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tasmai Sri Guruve Namah.....
झांसी। महानगर में शनिवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा भक्ति के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने मंदिरों, मठों, आश्रमों में अपने-अपने गुरुओं का विधिवत पूजन कर उनकी वंदना की। इस मौके पर हवन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी हुए। गुरुओं ने कहा कि सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का बड़ा महत्व है। मनुष्य के जीवन में गुरु अंधकार को दूर करते हैं।
विज्ञापन

राजगढ़ स्थित गुरु आश्रम में रामेश्वर दास शास्त्री का सियारामशरण चतुर्वेदी, पुरुषोत्तम पांडे, रविकांत दुबे, सुधांशु त्रिपाठी ने पूजन किया। मेहंदी बाग स्थित रामजानकी मंदिर में महंत राम प्रिय दास महाराज का उनके शिष्यों ने पूजन किया। कुंज बिहारी मंदिर में महंत राधा मोहन दास की शिष्यों ने पूजा की। सखी के हनुमान मंदिर में महंत नागा मोहन दास महाराज की पूजा एवं वंदना की गई। इस अवसर पर पुजारी रमन दास, अर्पित दास, सुगर सिंह यादव, लखन यादव मौजूद रहे। गायत्री परिवार शक्तिपीठ में 11 कुंडीय यज्ञ हुआ। कई लोगों ने गुरु दीक्षा ली और गायत्री मंत्र का अखंड जाप किया। इस मौके पर हरीकृष्ण पुरोहित, संजीव खरे, दयाराम कुशवाहा, आदित्य श्रीवास्तव मौजूद रहे। सिद्ध पीठ प्राचीन चांदमारी हनुमान मंदिर में पंडित विजय शास्त्री का पूजन किया गया। खाती बाबा स्थित प्राचीन गौड़ बाबा सिद्धाश्रम में आचार्य विनोद चतुर्वेदी की शिष्यों ने पूजा की। इधर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा के नेतृत्व में भाजपाइयों ने मंदिरों में संत महात्माओं का पूजन व सम्मान किया। इस अवसर पर प्रभारी कमलावती सिंह, अमित साहू, अंकुर दीक्षित मौजूद रहे। पंचवटी स्थित मंदिर में भगवान भैरव की पूजा अर्चना की गई। अखंड सच्चिदानंद आश्रम में सुंदरकांड का पाठ किया गया एवं श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पण की। इस मौके पर स्वामी जगदेवानंद, रतन चंद्र अग्रवाल, प्रदीप अरोड़ा ने गुरु पूजन किया। संत सतराम दास सेवा समिति के तत्वावधान में भजन कार्यक्रम हुआ। विजय बजाज एवं उनके साथियों ने मधुर भजन सुनाए। इस अवसर पर रमेश वरयानी, मुकेश बत्रा, जयराम आहूजा, ओम रामबानी मौजूद रहे। आर्य समाज नगरा में श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुतियां अर्पण कीं। इस मौके पर आदित्य प्रकाश आर्य, जसवंत आर्य, रामबाबू त्रिपाठी, राकेश नामदेव मौजूद रहे। उधर बिसाती बाजार स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा की पूजा की गई। जनचेतना युवा समिति के तत्वावधान में विट्ठलनाथ मंदिर में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य और मुकेश सिंघल ने धार्मिक विद्वानों का सम्मान किया। श्री सिद्धेश्वर मंदिर में आचार्य हरिओम पाठक का रवीश त्रिपाठी, दिलीप पांडे, हरिशंकर चतुर्वेदी ने पूजन किया। लक्ष्मी व्यायाम मंदिर में अन्नाजी और अन्य गुरुओं का गजानन खानवलकर, प्रभात सक्सेना, प्रमोद सिकौरिया, अरविंद ओझा ने पूजन किया। प्रजापति समाज सुधारक सभा के तत्वावधान में श्री काशी भगत बाबा गुरु मंदिर में मंगल सिंह प्रजापति, अनिल कुमार, अशोक कुमार ने हवन-पूजन किया। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा गुरु पूर्णिमा पर आचार्य रविशंकर की पूजा की गई। इस मौके पर जयवर्धन मिश्रा, कंचन अहूजा ने गुरु की महिमा के भजनों को गाकर कृतज्ञता प्रकट की। इस मौके पर कंचन आहूजा, धर्मेश सहाय, सतेंद्र झा, ममता गुप्ता, गंगा प्रसाद, कलंदी जालान, प्रदीप कारपये मौजूद रहे।
विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा पर किया पौधारोपण
गुरु पूर्णिमा पर सामाजिक संगठनों ने पौधरोपण किया। हेल्पिंग सेवा संस्थान के तत्वावधान में पूर्व विधायक कैलाश साहू, अर्चना गुप्ता, राजेंद्र तिवारी, हरे माधव परमार्थ सत्संग समिति के तत्वावधान में नगर विधायक रवि शर्मा, सभासद प्रदीप नगरिया, पंचायत अध्यक्ष चंद्रप्रकाश नैनवानी, सुनील हिरवानी ने पौधे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed