फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Task Force to remove illegal occupation from government land

सरकारी जमीनों से अवैध कब्जे हटवाएगा टास्क फोर्स

Thu, 11 May 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 May 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Task Force to remove illegal occupation from government land
remove occupation - फोटो : demo
सरकारी जमीनों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए जिला और तहसील स्तर पर टास्क फोर्स का गठन कर दिया गया है। जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने निर्देश दिए कि सभी विभाग अभियान चलाकर अवैध कब्जे और अतिक्रमण वाली संपत्तियां चिह्नित कर लें तथा पुलिस भूमाफियाओं को चिह्नित करें, ताकि उन पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

गांधी सभागार में बैठक करते हुए डीएम कहा कि एसडीएम और सीओ क्षेत्र में भ्रमण कर माइक से ऐलान कराएं कि यदि किसी ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया हो तो हटा लें, अन्यथा कार्रवाई होगी। यदि अवैध कब्जा करने में किसी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को ऐसी संपत्तियों का ब्योरा उपलब्ध कराने को कहा, जिन पर कब्जा कर लिया गया हो। उन्होंने अवैध कब्जों की शिकायतों का निस्तारण 15 दिन में कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

राजस्व परिषद में शासन स्तर पर अवैध कब्जों की शिकायतों के निस्तारण को वेव पोर्टल बनाया जा रहा है। जब तक पोर्टल विकसित नहीं हो जाता, तब तक jansunvai.up.nic.in अथवा आईजीआएस पर शिकायत दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि ग्राम सभा की जमीन के कब्जे विशेष रूप से चिह्नित किए जाएं। इस मौके पर एसएसपी अखिलेश चौरसिया, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, एडीएम रमाशंकर गुप्ता, विजय बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय टास्क फोर्स
इस टास्क फोर्स में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, झांसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष, अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग, प्रभागीय वनाधिकारी, स्थानीय निकायों के सभी अधिशासी अधिकारी, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और अपर जिलाधिकारी प्रशासन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed