{"_id":"5d7958b58ebc3e016b6aed6c","slug":"taraffic-jam-in-nariya-bazzar-jhansi-news-jhs147847986","type":"story","status":"publish","title_hn":"नरिया बाजार में जाम बड़ी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नरिया बाजार में जाम बड़ी समस्या
विज्ञापन
नरिया बाजार में जाम बड़ी समस्या
झांसी। शहर के पुराने इलाके नरिया बाजार में बेतहाशा अतिक्रमण पसरा हुआ है। इससे यहां हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। हालात ये हैं कि लोगों को बाजार में पैदल आवागमन में भी परेशानी उठानी पड़ती है। बावजूद, यहां व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
राई के ताजिये से लेकर नरिया बाजार होते हुए गंदीगर के टपरे तक जाने वाली सड़क की चौड़ाई लगभग दस फीट है। इस सड़क के दोनों ओर दो-दो फीट के फुटपाथ हैं। लेकिन, फुटपाथ दिन में नजर नहीं आते हैं। इन पर हाथ ठेले कब्जा जमाए रहते हैं। सड़क पर गाड़ियां खड़ी रहती हैं। इससे यहां दिन में कमोबेश हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। आसानी से लोग पैदल भी नहीं चल पाते हैं। सबसे खराब स्थिति स्कूलों की छुट्टी के दरम्यान होती है। जाम में स्कूली वाहन भी फंसकर रह जाते हैं। यहां हालात दिनोंदिन बिगड़ते जा रहे हैं। बावजूद, सुधार की दिशा में कोई प्रभावी प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
बाजार का यातायात सुगम हो, इसके लिए जल्द ही प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। इसके लिए यातायात पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा।
- देवेंद्र कुमार द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक - थाना कोतवाली
अतिक्रमण होने के कारण हर समय जाम लगा रहता है, गाड़ी से निकलना तो दूर यहां से पैदल निकलना भी मुश्किल बना रहता है। समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
- समीर तिवारी, स्थानीय निवासी
सड़क पर चाहे कितना ही जाम लगा रहे, परंतु अतिक्रमणकारियों को इससे फर्क नहीं पड़ता। प्रशासन भी इस इलाके की सुध नहीं लेता है। जबकि, बड़ी आबादी का इससे वास्ता पड़ता है।
- उज्ज्वल देवधर, स्थानीय निवासी