फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tap water will reach homes on time, roster ready

Jhansi News: समय से घरों तक पहुंचेगा नल से जल, रोस्टर तैयार

Thu, 23 Jan 2025 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Tap water will reach homes on time, roster ready

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। महानगर के 57 हजार घरों में समय से पानी आएगा। इसके लिए, जल संस्थान ने रोस्टर तैयार किया है। जहां पेयजल संकट ज्यादा है, उन क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की समय-सीमा बढ़ाई जाएगी।



महानगर के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का समय निर्धारित नहीं था। कई क्षेत्र ऐसे हैं, जहां देर रात को पानी आता है, वहीं कई क्षेत्रों में लोग पानी आने का पूरे दिन इंतजार करते हैं। अब लोगों को राहत देने के लिए विभाग ने नया रोस्टर तैयार किया है। 1 फरवरी के बाद नए रोस्टर से आपूर्ति की जाएगी। हालांकि अभी कुछ क्षेत्रों में सप्लाई का समय वही है।
विज्ञापन


वहीं, अफसरों ने जल निगम को बबीना प्लांट से पर्याप्त पेयजल आपूर्ति करने के लिए भी कहा है। प्रभारी अधिशासी अभियंता प्रदीप जादौन के मुताबिक हर तीन से चार माह में रोस्टर तैयार किया जाता है। जिन क्षेत्रों में ज्यादा किल्लत है, वहां पर्याप्त पानी पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन मोहल्लों में आएगा पानी



स्थान समय

महानगर के खंडेराव गेट क्षेत्र में सुबह 8 से 11 बजे



सागर गेट सुबह 6 से 8 बजे व शाम 6 से 7 बजे

तालपुरा में सुबह 5:30 से 10:30 बजे एवं शाम को 5 से 8:30 बजे



खुशीपुरा में सुबह 8 से 8:45 व शाम को 5 से 6 बजे तक

पुलिया नं. 9 में सुबह 8 से 9.30 बजे



खेरा, आंबेडकरनगर, कृष्णा कॉलोनी में सुबह 6 बजे

नगरा, राजीव नगर, इमामवाड़ा, गरिया फाटक, बिहारीपुरा, रतनपुरा, कस्तूरबा, नैनागढ़ में दोपहर 12:15 से 5:00 तक



ईसाईटोला में सुबह 4 से 6 बजे,

ताज कंपाउंड में सुबह 7 से 8:30 बजे,



नंदनपुरा में 8:30 से 10:30 बजे,

आवास विकास में शाम 5 से 7 बजे के बीच,



सीपरी बाजार में दोपहर 12 से 4:30 बजे और रात 2 से 4:30 बजे,

मसीहागंज क्षेत्र में सुबह 7 से 8:30 के बीच,



आईटीआई क्षेत्र में शाम 7 से 8:30 के बीच,

मिशन कंपाउंड में सुबह 7 से 8:15 के बीच



इलाहाबाद बैंक चौराहा क्षेत्र में शाम 4 से 6 बजे,

उन्नाव गेट, पंचवटी में सुबह 5:30 से 6:30 बजे के बीच,



कुम्हार का कुआं सुबह 7:30 से 8:30 के बीच,

पिछोर, गुमनावारा, मैरी गांव में सुबह 7 से 8 बजे तक



अलीगोल, लक्ष्मणगंज सुबह 10 से 2 व शाम 4 से 7 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed