फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tantra mantra women rape

Jhansi: तंत्र-मंत्र से छुटकारा दिलाने का झांसा देकर की हैवानियत, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 24 Sep 2022 01:15 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Sat, 24 Sep 2022 01:15 AM IST
सार

महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Tantra mantra women rape
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में तंत्र-मंत्र से छुटकारा दिलाने का झांसा देकर दो भाइयों ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक महिला ने थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति से घरेलू विवाद चल रहा है। आए दिन घर में झगड़ा होता रहता है।
विज्ञापन


महिला ने बताया कि इसी बीच बीबीसी के पास रहने वाला यूनिस अब्बासी उसके संपर्क में आया। उसने कहा कि घर में तंत्र-मंत्र का चक्कर है, जिससे विवाद की स्थिति बनी रहती है।
विज्ञापन


उसने कहा कि ग्वालियर में एक मजार है, जहां पूजा करने से तंत्र-मंत्र के चक्कर की काट हो जाएगी और घर में विवाद खत्म हो जाएगा। महिला ने बताया कि वह बहकावे में आकर यूनिस के साथ बस से ग्वालियर चली गई। यूनिस उसे बस स्टैंड के पास होटल के एक कमरे में ले गया। वहां कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिन ग्वालियर में रखने के बाद वह उन्नाव गेट निवासी भाई फिरोज अब्बासी के घर ले आया। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed