{"_id":"58f7c0c64f1c1b387447368c","slug":"tankers-reaching-thirst-in-distressed-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"संकटग्रस्त इलाकों में प्यास बुझाने पहुंचे टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संकटग्रस्त इलाकों में प्यास बुझाने पहुंचे टैंकर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
water tankar
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संकट से जूझ रहे इलाकों में बुधवार को पर्याप्त टैंकर पहुंचे। 80 जगह पानी पहुंचाया गया। अब सूची बन गई है और नियमित टैंकर पहुंचाए जाएंगे।
जल संस्थान ने पानी के टैंकरों को भरने के लिए दतिया गेट फिल्टर, तालपुरा और मसीहागंज पानी की टंकी पर फिलिंग प्वाइंट बनाए हैं। बुधवार को तीनों प्वाइंट से पांच- पांच टैंकर भिजवाए गए। सराय, अलीगोल, मेवातीपुरा, उन्नाव गेट, मसीहागंज टंकी से आईटीआई, गोंदू कंपाउंड, नानक गंज, नंदनपुरा, मसीहागंज और तालपुरा टंकी से गुमनावारा, सत्यम कॉलोनी, मद्रासी कॉलोनी, मयूर विहार, राजपूत कॉलोनी, महाराणा प्रताप नगर, शिवाजी नगर, करगुवा, वीरांगना नगर में टैंकर पहुंचाए गए। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता रघुवेंद्र कुमार ने बताया कि अगर कोई चालक टैंकरों का दुरुपयोग करता पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। फिलहाल जल संस्थान के टैंकरों का उपयोग शादी या अन्य समारोह में अभी नहीं किया जा सकता है।
पानी का संकट तो फोन करें
टैंकर संचालन, हैंडपंप मरम्मत या पानी की सप्लाई से संबंधित समस्याओं के लिए तालपुरा, सागर गेट, आयुर्वेदिक,खुशीपुरा और नरसिंह राव टौरिया पानी की टंकियों से जुड़े लोग अवर अभियंता केपी सिंह के मोेबाइल नंबर- 08808060045, सिविल लाइन, सीपरी बाजार और मसीहागंज से जुड़े लोग अवर अभियंता मोहम्मद यूनुस के मोबाइल नंबर- 08808060047 और खातीबाबा, पुलिया नंबर नौ, नगरा, सिलवट गंज के लोग अवर अभियंता गंगासागर के मोबाइल नंबर-08008060040 पर संपर्क कर सकते हैं।
शारदा हिल्स में फिर गड़बड़ाई जलापूर्ति
आयुर्वेदिक पानी की टंकी से जुड़ी शारदा हिल्स कॉलोनी की जलापूर्ति फिर से गड़बड़ा गई है। यहां के लोगों को सुबह- शाम पंद्रह मिनट भी पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को एक- एक दिन काटना मुश्किल हो गया है।