फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tanker did not reach the localities...city residents kept waiting

Jhansi News: मोहल्लों में नहीं पहुंचा टैंकर... इंतजार करते रहे शहरवासी

Wed, 17 Apr 2024 03:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Tanker did not reach the localities...city residents kept waiting
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पेयजल संकट से जूझ रहे लगभग एक दर्जन मोहल्लों को मंगलवार से टैंकर से पानी मिलने की आस थी, लेकिन पहले ही दिन विभाग ने निराश किया। लोग टैंकर से पानी मिलने का इंतजार करते रहे, दोपहर तक पानी न मिलने पर बर्तन लेकर हैंडपंपों से पानी जुटाने को मजबूर हुए।

नगर पालिका के लगभग छह वार्ड के एक दर्जन मोहल्लों में पेयजल संकट बना रहता है। सर्दी व बारिश के मौसम में ज्यादा समस्या नहीं होती, लेकिन गर्मी शुरू होते ही जल स्तर गिरने से हैंडपंप पानी देना छोड़ देते हैं। ऐसे में लोगों के सामने भीषण संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे में जल संस्थान प्रत्येक वर्ष 16 अप्रैल से टैंकर से पानी उपलब्ध कराता है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाती है। इस बार भी अधिकारियों ने 16 अप्रैल से टैंकर का संचालन शुरू करने का दावा किया था। लोगों को उम्मीद थी कि अब संकट से राहत मिलेगी। लोगों ने सुबह से टैंकर आने का इंतजार किया। दोपहर तक टैंकर न आने से निराश हो गए। लोगों ने बताया कि पहले ही दिन टैंकर दगा दे गए।
विज्ञापन

---------
17 अप्रैल से टैंकरों से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। 16 अप्रैल से इसे क्यों नहीं शुरू किया गया, इसकी जानकारी की जाएगी।
- शिवराज सिंह, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed