फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tankar number incease, but watter problems not resolve

टैंकरों की संख्या बढ़ी, पर दूर नहीं हुआ पानी संकट

Sun, 05 May 2019 01:34 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 05 May 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
tankar number incease, but watter problems not resolve
tankar - फोटो : demo
जलसंस्थान ने पानी का संकट दूर करने के लिए कई इलाकों में टैंकरों की संख्या बढ़ा दी है लेकिन इसके बाद भी अभी आधे चिह्नित स्थानों पर ही पानी पहुंच पा रहा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

जलसंस्थान ने पानी के टैंकरों को भरने के लिए दतिया गेट फिल्टर, तालपुरा और मसीहागंज पानी की टंकी पर फिलिंग प्वाइंट बनाए हैं। शनिवार को दो प्वाइंट से पांच- पांच और मसीहागंज से तीन टैंकर भिजवाए गए। सराय, अलीगोल, मेवातीपुरा, उन्नाव गेट, मसीहागंज टंकी से आईटीआई, गोंदू कंपाउंड, नानक गंज, नंदनपुरा, मसीहागंज और तालपुरा टंकी से गुमनावारा, सत्यम कॉलोनी, मद्रासी कॉलोनी, मयूर विहार, राजपूत कॉलोनी, महाराणा प्रताप नगर, शिवाजी नगर, करगुवा, वीरांगना नगर में टैंकर पहुंचाए गए।  
विज्ञापन

जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि धीरे- धीरे टैंकरों की संख्या बढ़ाई जा रही है। फिलहाल जल संस्थान के टैंकरों का उपयोग शादी या अन्य समारोह में अभी नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शारदा हिल्स में फिर गड़बड़ाई जलापूर्ति
आयुर्वेदिक पानी की टंकी से जुड़ी शारदा हिल्स कॉलोनी की जलापूर्ति फिर से गड़बड़ा गई है। यहां के लोगों को सुबह- शाम पंद्रह मिनट भी पानी की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इससे कॉलोनी में रहने वाले लोगों को एक- एक दिन काटना मुश्किल हो गया है।

समस्या है तो करें शिकायत
जलसंस्थान ने हैंडपंप, टैंकर और पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए नंबर जारी किए हैं। इसमें सिविल लाइन, मिशन कंपाउंड टंकी क्षेत्र से जुड़े उपभोक्ता जलकर अभियंता अनिल कुमार (मो. 08114002467), सीपरी बाजार, मसीहागंज, पुलिया नंबर नौ, प्रेमनगर, खातीबाबा, खुशीपुरा, नरसिंह राव टौरिया टंकी क्षेत्र से जुडे़  अवर अभियंता फरहत खान (मो. 9450007570), चिरगांव, मोंठ, समथर, बमरौली, रामनगर, अमरौख, भरोसा, शाहजहांपुर, अम्मरगढ़, पूंछ, तालपुरा, सागर गेट, बाहर बड़ागांव गेट, अंदर बड़ागांव गेट, कसाई मंडी क्षेत्र के उपभोक्ता अवर अभियंता जगत पाल गुप्ता (मो. 8114002498) व बाहर खंडेराव गेट, शहर क्षेत्र, बड़ा बाजार, बाहर दतिया गेट, झांसी महानगर के हैंडपंप, रक्सा, करगुवा, पट्टी कुम्हर्रा, कुमरिया, चेलरा, पावई, बड़ागांव, पंचवटी, खंडेरावगेट टंकी से जुड़े  उपभोक्ता अवर अभियंता सूर्यसेन मल्ल (मो. 8114002470), गुरसरायं, गैराठा, एरच के उपभोक्ता अवर अभियंता ओमप्रका (मो. 08114002468), बरुआसागर, रानीपुर, कटेरा, सकरार के उपभोक्ता अजय सिंह यादव (मो. 08114002469), मऊरानीपुर, सपरार से जुड़े उपभोक्ता अवर अभियंता हरिकेश पटेल (मो. 9369037169) मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। शिकायत का निस्तारण न होने पर अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह (मो. 6390260103) व महाप्रबंधक राजेश कुमार (मो. 8114039999 या 0510 -2448686) से संपर्क कर सकते हैं। कंट्रोल रूम का नंबर 08808060038 है।    



बाधित रहेगी जलापूर्ति
सीपरी बाजार मसीहागंज टंकी को भरने वाली फटी पाइप लाइन ठीक होने के बाद भी उसमें से पानी रिस रहा है। इस रिसाव को खत्म करने के लिए रविवार को पाइप बदलने का काम होगा। इससे मसीहागंज टंकी से जुड़े  मसीहागंज, नालगंज, आईटीआई सिद्धेश्वर नगर, ब्रह्मनगर, साहनी कॉलोनी, नाथ की कोठी, मैला की टौरिया, कल्सी का बगीचा समेत आसपास क्षेत्र के लोगों को शाम की जलापूर्ति नहीं मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed