फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Tani's Japanese and English shoe trousers

जूता है जापानी और पतलून इंग्लिश तानी

Wed, 12 Oct 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Tani's Japanese and English shoe trousers
feature jhansi - फोटो : demo pic
मेरा जूता है जापानी, ये पतलून इंग्लिश तानी... राज कपूर पर फिल्माया गया यह गाना आज लोगों के पश्चिमी पहनावे के चलते सूट करता है। महानगर में अधिकतर लोग इस पहनावे से आकर्षित होकर जीन्स पहनना पसंद कर रहे हैं। इनमें छात्र-छात्राएं, व्यापारी, किसान से लेकर महिलाएं भी हैं। यही वजह है कि जीन्स फैशन के साथ ही हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन गई है। लोगों का मानना है कि जीन्स आराम देह है और हर मौके पर फिट हो जाने वाला परिधान है।
विज्ञापन

खेतों व खदानों में काम करने वाले मजदूरों के लिए यूनिफार्म के रूप में जीन्स पहली बार अमेरिका में चलन में आई थी। उसके बाद से यह पूरी दुनिया में विख्यात हो गई। इंडिगो या नीले रंग से रंगा यह कपड़ा लोगों को यूनीक लुक देता है। युवाओं के अनुसार कपड़ों में अगर पैसे इनवेस्ट करने हैं, तो जीन्स से बेहतर विकल्प हो ही नहीं सकता। कारण यह है कि ये डिजाइनर पैंट किसी भी मौके पर पहनी जा सकती है व धुलाई के बाद हर बार एक नया लुक इसमें आ जाता है। बाजार में जीन्स की कई वैरायटी मौजूद हैं। इनमें स्किनी, स्लिम फिट, रेग्युलर, रिलैक्स्ड व लूज वैरियंट लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। इसमें स्लिम फिट युवाओं में बेहद लोकप्रिय है, वहीं कई लोग इसे रेग्यूलर पहनना पसंद करते हैं। महिलाओं में स्किनी जीन्स ज्यादा पसंद की जाती है। जीन्स के बढ़ते चलन को देखते हुए कई लोग इस व्यवसाय में उतर आए हैं। यहां तक की अभिनेता सलमान खान से लेकर क्रिकेटर युवराज ने भी अपने-अपने ब्रांड मार्केट में उतार दिये हैं। महानगर के बाजारों में छोटी कपड़ा दुकानों से लेकर बडे़ शोरूम में विभिन्न रेंज की जीन्स आपको मिल जाएगी।
विज्ञापन



देती है स्टाइलिश लुक
हमेशा स्लिम फीट जीन्स पहनता हूं। यह स्टाइलिश लुक देती है। इसे जल्द धुलने की भी जरूरत भी नहीं पड़ती है। जबकि इसे किसी भी मौके पर कहीं भी पहनकर जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अभिषेक झा, छात्र

फिट महसूस करता हूं
जीन्स पहनने से महसूस होता है कि माडर्न हूं। लोग भी ऐसा समझते हैं। इसे ऑफिस भी पहनकर जा सकता हूं। इसे पहनने से खुद को फिट महसूस करता हूं।
- कमलेश झा, रेलवे कर्मचारी

टिकाऊ होती है
रेग्यूलर टाइप की जीन्स पहनना पसंद करता हूं। ये कंफर्टेबल होती है, किसी भी मौके पर पहनी जा सकती है। यह अन्य परिधानों की अपेक्षा ज्यादा टिकाऊ होती है।
- कृष्णकांत पटेल, लाइब्रेरी असिस्टेंट, विश्वविद्यालय

लुक अच्छा दिखता है
मौजूदा दौर में जीन्स और भी फैशनेबल होती जा रही हैं। यही वजह है कि मैं भी इसे पहनती हूं। इसे टी-शर्ट या शर्ट पर भी आसानी से पहना जा सकता है। लुक भी अच्छा दिखता है।
- कोमल त्रिपाठी, बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed