फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   tamancha gun video

तमंचे के साथ वीडियो बनाकर रौआब झाड़ना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

Tue, 14 Apr 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
tamancha gun video
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर क्षेेत्र में रहने वाले एक युवक ने तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सतर्क हो गई थी। एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव ने मामले को संज्ञान में लेकर प्रेमनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पुलिस भी युवक की तलाश में जुट गई थी, लेकिन हाथ नहीं आ सका था। शनिवार को प्रेमनगर प्रभारी निरीक्षक आशीष मिश्रा ने मोहल्ला सुम्मेर नगर निवासी असलम खान उर्फ कल्लू को पकड़ा। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा व कारतूस भी बरामद किया है। बताया गया है कि पकड़ा गया युवक इलाके का शातिर बदमाश है। इस पर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

तमंचे भी करता था सप्लाई
पुलिस को पड़ताल के दौरान पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी महानगर में तमंचे सप्लाई का काम भी करता है। पहले भी वह जेल जा चुका है। पुलिस उसके साथियों का भी सुराग तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed