फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Talented persons of Gahoi samaj feliciated

राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की जयंती की पूर्व संध्या पर गहोई समाज की विभूतियां सम्मानित

Sat, 03 Aug 2019 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Talented persons of Gahoi samaj feliciated
राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त जयंती की पूर्व संध्या पर राजकीय संग्रहालय में गहोई गौरव झांसी के हु?
राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की जयंती की पूर्व संध्या पर गहोई समाज की विभूतियां सम्मानित
विज्ञापन

झांसी। राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त की जयंती की पूर्व संध्या पर गहोई गौरव झांसी के तत्वावधान में मेधावी छात्र - छात्राओं का सम्मान किया गया। साथ ही चिकित्सा, शिक्षा, व्यापारिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने पर समाज के पांच लोगों को सम्मानित किया गया।
राजकीय संग्रहालय में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक कोमल यादव, विशिष्ट अतिथि अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर राष्ट्रकवि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद डा. पारस गुप्ता, बीके गुप्ता, भरत सेठ, संतोष कटारे, सभासद गायत्री आदर्श गुप्ता का सम्मान किया। विद्यार्थियों के सम्मान के बाद लघु नाटिका प्रस्तुत की गई।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्ता का साहित्यिक जगत में विशेष योगदान है। विशिष्ट अतिथि ने कहा कि आज गहोई समाज की संपूर्ण विश्व में पहचान है। यह समाज प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी है। कार्यक्रम संयोजक रविंद्र रूसिया ने मैथिली शरण गुप्त की रचना अबला जीवन हाय तुम्हारी यही कहानी, आंचल में है दूध और आंखों में है पानी, सुनाई। इस अवसर पर चार्टर अध्यक्ष मनमोहन गेड़ा, संस्था अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्त, अमित सेठ, संजीव पहारिया, प्रीति मिलन गुप्ता, स्वप्निल मोदी, नंदिता रुसिया, नीरजा गुप्ता, विवेक सेठ, राजेश खांगट, कमलेश सेठ, नितिन सरावगी, अर्चना गुप्ता, अलका गेड़ा, महेश कनकने आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed