फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   talbehat 5 lakh loot

सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने पेट्रोल पंप से पांच लाख का कैश लूटा

Sat, 21 Dec 2019 01:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
talbehat 5 lakh loot
तालबेहट (ललितपुर)। शुक्रवार की शाम को करीब 6 बजे दो मोटरसाइकिलों से आए छह सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने पूराकलां तिराहे पर स्थित एक पेट्रोल पंप से पांच लाख का कैश लूट लिया और दहशत फैलाने के लिए फायरिंग करते हुए झांसी की तरफ फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नाकेबंदी कर बदमाशों को घेरने की कोशिश की लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। इस वारदात से कारोबारियों में दहशत फैल गई है।
विज्ञापन

झांसी-ललितपुर मार्ग पर पूराकलां तिराहे पर तालबेहट निवासी कौशल किशोर सोनी का जेके पेट्रोल पंप है। इस पेट्रोल पंप पर 10 कर्मचारी काम करते हैं। शाम को छह बजे चार कर्मचारी पास के होटल पर नाश्ता करने के लिए चले गए जबकि छह मौजूद थे। शाम को करीब छह बजे पंप के कार्यालय में दो सेल्समैन दिन भर की तेल की बिक्री का हिसाब बना रहे थे। उसी समय काले रंग की पल्सर और लाल रंग की अपाचे से छह नकाबपोश बदमाश आए। इनमें से दो बाइक लेकर बाहर खड़े रहे और चार कार्यालय में घुस गए। चारों बदमाशों ने तमंचे निकालकर सेल्समैन पर तान दिए और कैश छीनने लगे। जब पंप कर्मियों ने विरोध करने की कोशिश की तो बदमाश लूटपाट कर फायरिंग करते हुए मोटरसाइकिल से झांसी की तरफ फरार हो गए। पंप स्वामी ने बताया कि बदमाश पांच लाख का कैश लूटकर ले गए हैं। बदमाशों ने सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) को भी उखाड़ दिया था। बदमाशों के जाने के बाद पंप कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर गए और पंप कर्मियों से वारदात की जानकारी की। बताया जाता है कि बदमाश पांच मिनट पंप पर रहे थे। अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता ने बताया कि वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed