{"_id":"67e070c8f914f0f7e00d4d2b","slug":"take-the-achievements-of-the-government-to-the-people-mp-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-519072-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएं : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार की उपलब्धियां लोगों तक पहुंचाएं : सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। भाजपा कार्यालय पर शनिवार को हुई संगठनात्मक बैठक में सांसद अनुराग शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है। योगी सरकार के सफल आठ साल पूरे हो गए हैं। हमें प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना है।
गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आमजन के लिए कई योजनाएं ला रही है। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री रामनरेश तिवारी ने कहा कि छह अप्रैल को भाजपा का स्थापना दिवस है। उसके बाद 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर के सम्मान में सभी बूथों पर कार्यक्रम होना है। नवनिर्वाचित ग्रामीण जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल ने कहा कि सभी को मिलकर काम करना है। इस दौरान अरिदमन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा, छत्रपाल राजपूत, सहजेंद्र सिंह बघेल, दिनेश सिंह परिहार, प्रमोद चतुर्वेदी, सत्येंद्र खरे, नेहिल सिंघई आदि मौजूद रहे। संवादी