{"_id":"6689daa737baf33cdb0b12d6","slug":"take-responsible-initiative-to-improve-cricket-players-surendra-khanna-jhansi-news-c-11-jhs1008-347234-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट खिलाड़ियों को निखारने के लिए जिम्मेदार करें पहल : सुरेंद्र खन्ना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट खिलाड़ियों को निखारने के लिए जिम्मेदार करें पहल : सुरेंद्र खन्ना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही हॉकी प्रतियोगिता में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व 1984 में खेले गए एशिया कप के हीरो रहे सुरेंद्र खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के आवास पर बातचीत में उन्होंने कहा कि क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों एवं जिम्मेदारों को नवोदित खिलाड़ियों को निखारने के लिए पहल करनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में क्रिकेट संघ के पदाधिकारियों को खिलाड़ियों के हितों की चिंता नहीं है। इससे खेल का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। पहले भारत में खिलाड़ियों की तादाद कम थी, लेकिन उनमें गुणवत्ता हुआ करती थी। इस कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की प्रतिभा चमक बिखेरती थी। अब खिलाड़ियों के हित के लिए सरकार दिल खोलकर सुविधाएं दे रही है, लेकिन संघ के लोग सिर्फ औपचारिकता निभा रहे हैं। इसका सीधा असर खेल पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर के खिलाड़ी में प्रतिभा है तो वे अथवा उनके परिजन सीधे मुझसे संपर्क करें। उनको निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस मौके पर वरिष्ठ क्रिकेटर बृजेंद्र यादव, ओलंपिक संघ के मंडलीय संयोजक संजीव सरावगी, विवेक सिंह, तुषार ध्यानचंद मौजूद रहे।
बाक्स....
दद्दा को मिले भारत रत्न
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता के लिए बीसीसीआई से लंबी लड़ाई लड़ने वाले आदित्य वर्मा ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने दुनिया भर में देश का नाम रोशन किया। सरकार को मेजर ध्यानचंद को भारत रत्न प्रदान करना चाहिए। इससे देशभर के खिलाड़ी गौरवान्वित होंगे।