{"_id":"5774223c4f1c1b576179b4e0","slug":"take-coaching-register-or-else-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग का पंजीकरण करवा लें, वरना कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग का पंजीकरण करवा लें, वरना कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
exam, jhansi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अवैध कोचिंगों के खिलाफ मंगलवार को एक दिवसीय छापेमारी के बाद अब जांच कमेटी रूट चार्ट तय करने में जुटी है। दो दिन के बाद कोचिंगों के खिलाफ अभियान छेड़ा जाएगा। उच्च शिक्षाधिकारी ने अवैध कोचिंग संचालकों को चेतावनी दी है कि तत्काल पंजीकरण करवाएं, वरना कार्रवाई होगी।
शहर में प्राथमिक से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की दो सौ से अधिक कोचिंगें चल रही हैं, जिनमें से अब तक 46 कोचिंग संचालकों ने उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पंजीकरण कराया है। हाल ही में अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद हरकत में आए विभाग ने आनन-फानन कोचिंगों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी। मंगलवार को कमेटी ने बीकेडी कॉलेज के पास स्थित सात कोचिंगों पर छापा मारा, जिनमें से पांच का रजिस्ट्रेशन मिला, जबकि दो का रजिस्ट्रेशन समय बीत चुका था।
इस पर कोचिंग संचालकों को तत्काल पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। जांच कमेटी के सदस्यों ने बताया कि अब अवैध कोचिंगों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ने के लिए रूट चार्ट तैयार किया जा रहा है। दो दिन में चार्ट तैयार होने के बाद अवैध कोचिंगों की सूची बनाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
दो दर्जन फॉर्म बिके, दस का पंजीकरण
उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. संध्या रानी ने अवैध कोचिंगों को पंजीकरण के लिए 21 से 27 जून तक का मौका दिया था। इस दौरान दो दर्जन कोचिंग संचालकों ने उच्च शिक्षाधिकारी कार्यालय आकर फॉर्म खरीदे, इनमें से दस ने अब तक पंजीकरण करवा लिया है।