फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   take big action of polithin

पॉलिथीन पर हो सख्ती

Tue, 18 Jun 2019 01:49 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Tue, 18 Jun 2019 01:49 AM IST
विज्ञापन
take big action of polithin
meating - फोटो : amarujala

विज्ञापन
झांसी। प्रमुख सचिव नगर विकास मनोज कुमार सिंह ने कहा कि प्रतिबंधित प्लास्टिक की थैली (पॉलिथीन) पर सख्ती से कार्रवाई की जाए। पॉलिथीन कहीं दिखनी नहीं चाहिए। सड़क किनारे कोई कचरा न डाले, इसका पूरा ध्यान रखा जाए। न मानने वालों के खिलाफ कार्रवाई  होनी चाहिए। मुख्यमंत्री 20 जून के बाद समीक्षा के लिए आ सकते हैं। सभी अधिकारी अपनी तैयारी पूर कर लें। सोमवार को वह विकास भवन सभागार में विकास योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं के लिए पूरा पैसा दिया जा चुका है। जलनिगम को सभी योजनाओं पर तेजी से काम करना चाहिए, ताकि वह वक्त पर पूरी हो सकें। रनगुवां व चिरगांव पेयजल योजना को जल्दी पूरा कराएं। कोछाभांवर में लोगों को कनेक्शन देने का काम जल्दी पूरा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 1.13 लाख परिवारों को लाभान्वित किया जाना है। अब तक 70 हजार कार्ड बांटे जा चुके हैं। बाकी को भी जल्दी कार्ड उपलब्ध कराएं। इस योजना में 12 निजी व 13 सरकारी अस्पताल संबद्ध हैं। गोशाला व कान्हा उपवन के कार्यों को तेजी से पूरा करा लिया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रभारी जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे, एसएसपी डा. ओमप्रकाश सिंह, अपर जिलाधिकारी नगेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष जेडीए सर्वेश कुमार दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख सचिव को मरीजों ने सुनाई पीड़ा

झांसी। प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने सोमवार को जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने आकस्मिक, ह्दय, होम्योपैथिक व डायलिसिस विभाग में व्यवस्थाओं को देखा। सर्जिकल वार्ड में मरीजों से बातचीत की। मरीजों ने अपनी पीड़ा भी बताई।

सीपरी बाजार निवासी मरीज दयाराम ने बताया कि उनके दोनों घुटने काम नहीं कर रहे हैं। काफी दिनों से वह यहां भर्ती हैं, लेकिन उपचार ठीक से नहीं मिल रहा है। सैयर गेट की रहने वाली मरीज कल्लो ने बताया कि उनको सांस की बीमारी है। मगर, उपचार ठीक से नहीं मिल रहा है। चिकित्सक उनको बाहर की दवाएं लिख रहे हैं।  इधर, अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए प्रमुख सचिव ने कहा कि मरीजों को बाहर की दवाएं न लेना पड़े, इसके लिए चिकित्सकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। अस्पताल में सुलभ शौचालय और किचिन में स्टाफ की कमी है, जिसको शीघ्र दूर किया जाएगा। अस्पताल में एमआरआई की सुविधा पर भी विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed