{"_id":"5d3f24ac8ebc3e6cbd38ecb6","slug":"tactic-of-uncle-trapped-lovers-jhansi-news-jhs14467804","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बाइक से प्रेमी युगल और दोस्त को जाता देख ताऊ ने मचाया शोर, पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बाइक से प्रेमी युगल और दोस्त को जाता देख ताऊ ने मचाया शोर, पुलिस ने पकड़ा
Tue, 30 Jul 2019 03:24 AM IST
झांसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 03:24 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को नौवीं कक्षा की छात्रा को प्रेमी के साथ पकड़ा गया। उसके बाइक से स्टेशन जाने की सूचना मिलते ही ताऊ बस स्टैंड के पास खड़े हो गए। उनको एक बाइक से तीन लोग आते दिखाई दिए तो उन्होंने शोर मचा दिया। इसके बाद यातायात पुलिस की मदद से कचहरी चौराहे के पास उनको पकड़ा गया। बाद में तीनों को नवाबाद थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
सोमवार को मध्य प्रदेश के जतारा से एक युवक नाबालिग छात्रा को भगाकर इंदौर ले जा रहा था। युवक के साथ उसका दोस्त भी था। तीनों बाइक से झांसी आ रहे थे। स्टेशन पर दोनों को छोड़ने के बाद दोस्त को बाइक लेकर वापस जाना था। परिजनों को उनके भागने की भनक लग गई। उन्होंने इस बात की जानकारी ओरछा में रहने वाले ताऊ को दी। इस पर ताऊ झांसी बस स्टैंड पर इस उम्मीद में आकर बैठ गए कि अगर वह झांसी की तरफ भागे हैं तो बस स्टैंड से होकर जरूर निकलेंगे।
विज्ञापन
प्रेमी युगल जब बाइक से बस स्टैंड से होकर निकले तो ताऊ की नजर उन पर पड़ गई। उन्होंने शोर मचाकर यातायात पुलिस की मदद मांगी। इसके बाद यातायात पुलिस की मदद से उनको कचहरी चौराहे के पास से पकड़ लिया गया। बाद में तीनों को नवाबाद थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इधर, सूचना पर परिजन झांसी आ गए। आवश्यक कार्रवाई के बाद छात्रा को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन