{"_id":"60b3ec318ebc3e7fd7206998","slug":"tabacco-cause-cancer-in-bundelkhand-jhansi-news-jhs19599872","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबाकू के सेवन से बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा होता मुख कैंसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबाकू के सेवन से बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा होता मुख कैंसर
विज्ञापन
झांसी। तंबाकू, पान-मसाले और बीड़ी-सिगरेट का खूब सेवन करने से बुंदेलखंड में कुल कैंसर रोगियों में 40 फीसदी तो सिर्फ मुख कैंसर के ही मरीज होते हैं। हाल ये है कि महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में झांसी समेत आसपास के इलाकों के 550 मरीज तो सिर्फ मुख कैंसर के ही सामने आए हैं। जबकि, इससे कहीं ज्यादा लोगों ने इलाज के लिए दूसरे शहरों का रुख किया है।
मेडिकल कॉलेज में वित्तीय वर्ष 2020-21 में लगभग 1300 कैंसर रोगी आए। इसमें से 550 मुख कैंसर से पीड़ित थे। हालांकि, कइयों ने दिखाने के बाद अपना इलाज यहां नहीं कराया और दूसरे शहर चले गए। वहीं, इससे कहीं ज्यादा लोगों ने तो इलाज के लिए सीधे दूसरे शहरों का रुख कर लिया। हालांकि, कोविड की दूसरी लहर में मरीज आना बिल्कुल बंद हो गए हैं। मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग विभाग के डॉ. अंशु गोयल ने बताया कि कैंसर रोगियों की संख्या में इजाफा होने का एक कारण आयुष्मान भारत योजना भी है। 2019 में आयुष्मान योजना लागू होने से कैंसर रोगी झांसी मेडिकल कॉलेज में निशुल्क कीमोथेरेपी करवा रहे हैं। अब तक इन्हें ग्वालियर, दिल्ली, मुंबई समेत बड़े महानगरों में जाकर काफी पैसा खर्च करना पड़ता था। उन्होंने बताया कि अब तक 500 से ज्यादा मरीजों की मुफ्त कीमोथेरेपी की जा चुकी है।
लगातार बढ़ रहे मरीज
वर्ष कैंसर रोगी
2017 628
2018 998
2019 1023
2020 1300
कैंसर रोकने के तरीके
- खूब पानी पीएं। यह मूत्राशय के कैंसर का खतरा कम करने में उपयोगी है। दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पीएं। पानी को फिल्टर और साफ जरूर करें।
- विभिन्न फलों, सब्जियों, अनाज और दालों से भरे एक स्वस्थ आहार एक स्वस्थ जीवन शैली की कुंजी है, जो कई कैंसर के विकास के जोखिम को कम करती है।
- हरी सब्जियां खाने से मैग्नीशियम में समृद्ध होती हैं, जो कैंसर का खतरा कम करती है। यह विशेष रूप से महिलाओं में पेट के कैंसर के खतरे को कम करता है।
- एक शोध के मुताबिक जो कैफीन युक्त कॉफी के पांच या उससे अधिक कप पीते हैं उनमें कम कॉफी पीने वालों की तुलना में मस्तिष्क, मुंह और गले के कैंसर की संभावना कम होती है।