{"_id":"624dd98378e9fa4f9b4f2b16","slug":"system-fails-administration-fails-when-will-the-copying-mafia-be-reined-in-jhansi-news-jhs218147457","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिस्टम फेल, प्रशासन नाकाम...आखिर कब कसेगी नकल माफियाओं पर लगाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिस्टम फेल, प्रशासन नाकाम...आखिर कब कसेगी नकल माफियाओं पर लगाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। अभी बलिया में पेपर लीक हुआ था और अब बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी का पेपर आउट हो गया। छात्रों का कहना है कि परीक्षाओं को लेकर पूरा सिस्टम ही फेल हो रहा है। प्रशासन की नाकामी उजागर हो रही है। पेपर निरस्त होने के बाद उनकी सारी मेहनत बेकार हो जाती है। यह संभव नहीं है कि बगैर बीयू प्रशासन की मिलीभगत के कहीं पेपर आउट हो जाए।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बीएससी के भौतिक विज्ञान द्वितीय वर्ष के प्रश्नपत्र लीक हो जाने से छात्र-छात्राएं नाराज हैं। इन लोगों का कहना था कि वह पूरी मेहनत के साथ तैयारी करते हैं और फिर पता चलता है कि परीक्षा निरस्त कर दी गई। पेपर दोबारा होगा लेकिन सवाल यह उठता है कि उनकी मेहनत का क्या। आए दिन प्रश्नपत्रों के आउट होने के कारण परीक्षार्थी आक्रोशित हैं। पहले टीईटी फिर, बलिया में अंग्रेजी का और फिर अब यहां बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में भी पेपर लीक हो गया। यह तो पूरी तरह से प्रशासन की लापरवाही का नतीजा है। विद्यार्थियों का तो समय और मनोबल दोनों ही खराब हो रहे हैं। प्रश्नपत्र तो वैसे बहुत गोपनीय रखे जाते हैं, ऐसे में पेपर लीक होने वाली घटना तो बहुत ही चौंकाने वाली और शर्मनाक है।
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा तो विवि प्रशासन की ही जिम्मेदारी होती है और इस काम में बीयू प्रशासन पूरी तरह नाकाम रहा। - रितिक परिहार, विद्यार्थी
हम लोग रात-रात भर जागकर परीक्षा की तैयारी करते हैं और कुछ लोग पेपर आउट कराकर पैसा वसूलते हैं। राघवेंद्र, विद्यार्थी
आगे पता नहीं कब फिर ऐसा हो जाए कि पेपर लीक की खबर आ जाए, विवि प्रशासन कब अपनी सुरक्षा को ठीक करेगा। - आयुषी, विद्यार्थी
पहले बलिया में पेपर लीक हुआ था, अब यहां पेपर लीक हो गया, उससे पहले टीईटी का पेपर लीक हो गया था। - अरुण यादव, विद्यार्थी